BiharCorona_Updates

बिहार में कोरोना के सात नये केस, मरीजों की संख्या पहुंची 542

Patna: बिहार में बुधवार को कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये हैं. इन नये मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक 542 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं इस वायरस की वजह से अब तक प्रदेश में 4 लोगों की जान भी जा चुकी है. 

इसे भी पढ़ें- #RIMS: चयनित होने के बाद भी आखिर क्यों नहीं हो रही लैब टेक्निशियंस की नियुक्ति?

बिहार के 32 जिले कोरोना की चपेट में

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना में दो और पूर्णिया, मधुबनी, शिवहर एवं कैमूर जिले में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रममित होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पटना के अगकमुआं में 21 वर्षीय एक पुरुष और राजाबाजार में 27 वर्षीय एक महिला के संक्रमित होने का मामला सामने आया है.

गौरतलब है कि बिहार में चार लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान गयी है. जिसमें 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी, 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी, एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी और दो मई को सीतामढी जिला निवासी की कोरोना वायरस संक्रमित होने की वजह से मौत हो गयी थी. बिहार के 38 जिलों में से अब तक 32 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आये हैं. 

इसे भी पढ़ें- #AarogyaSetuApp: प्राइवेसी संबंधी हैकर के आरोपों का भारत सरकार ने दिया जवाब

कहां कितने मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 52, पटना में 47, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32-32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, बेगूसराय एवं औरंगाबाद में 13-13, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में 11-11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, गया एवं सीतामढी छह-छह, दरभंगा एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय, नवादा एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका, पूर्णिया एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा, अररिया एवं शिवहर में दो-दो तथा शेखपुरा एवं समस्तीपुर में एक-एक मामले सामने आये हैं.

बिहार में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 29,328 नमूनों की जांच हुई हैं. वहीं संक्रमित हुए लोगों में से 188 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: बोकारो हो गया कोरोना संक्रमण मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button