JharkhandPalamu

#Plamau : वज्रपात से चार बच्चों की मौत, एक गंभीर

Palamu : पलामू जिले में सोमवार को हल्की बारिश के दौरान वज्रपात होने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. जबकि एक बुरी तरह झुलस गया. जख्मी बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएची में भर्ती कराया गया है. वहीं गढ़वा के रंका में एक बच्ची मौत वज्रपात से हो गयी. अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: भारत में बीते 24 घंटे में 2553 नये मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 27.5 प्रतिशत हुई

बच्चों की पहचान हुई

चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि मृत बच्चों की पहचान खुरा खुर्द के बिगन उरांव की पुत्री मोहित कुमारी (12वर्ष), जगदीश उरांव के पुत्र आकाश उरांव (13वर्ष) और खुरा कला के विरेन्द्र ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर (13वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि जख्मी बच्चे की पहचान जगदीश उरांव के पुत्र रामू उरांव के रूप में हुई है. जगदीश के एक पुत्र की मौत हुई है, जबकि एक जख्मी है.

अचानक बदला मौसम और बारिश के साथ हुआ वज्रपात

पलामू जिले में दोपहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. बादल छा गये. इसी बीच बारिश होने लगी. इसी क्रम में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के सेमरा पंचायत अंतर्गत खुरा खुर्द के बच्चे बकरी चराने के लिए निकले थे. बारिश होता देख कर बकरियों को लेकर एक पेड़ के नीचे छिप गये. इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये.

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन लाये पीएमसीएच

खुरा खर्द में वज्रपात की घटना के बाद बच्चे बेहोश एवं जख्मी बच्चे पड़े थे. कुछ ग्रामीणों ने बच्चों को बेहोश देख कर इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी. परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह उठा कर आनन-फानन में मेदिनीनगर पीएमसीएच में इलाज के लिए ले गये. यहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक को इलाज के लिए भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़ें – केरल से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची धनबाद, तेज बुखार होने के कारण रोके गये 27 मजदूर

खुरा कला में हुई दूसरी घटना

वज्रपात की दूसरी घटना सेमरा पंचायत क्षेत्र के ही खुरा कला में हुई. यहां दो भाई विकास ठाकुर और एवं एक अन्य यज्ञशाला के पास खेल रहे थे. इसी बीच बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इससे विकास बेहोश हो गया. उसके भाई ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने स्थानीय पुलिस पिकेट के जवानों की मदद विकास को इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

परिजनों पर पड़ी दोहरी मार

एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोग परेशान हैं और संभावित खतरे को लेकर भय का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर आसमानी कहर ने ग्रामीणों को दूसरी मुसीबत में डाल दिया. सूचना मिलने पर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने प्रभावित परिवार को बच्चों के अंतिम संस्कार करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है.

गढ़वा के रंका में एक बच्ची की मौत

रंका थाना क्षेत्र के सेरासाम निवासी राम अवतार कोरवा की पुत्री कुलवंती कुमारी (8) की वज्रपात से हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार कुलवंती अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात हुआ. और उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.

इसे भी पढ़ें – #LockdownEffect: अप्रैल में पेट्रोलियम पदार्थों की मांग में 70 प्रतिशत तक की गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button