
New Delhi: कोरोना वायरस के संक्रमण की गति देश में अब भी तेज बनी हुई है. अन्य दिनों की तुलना में पिछले 24 घंटे में मौत का आंकड़ा भी काफी ज्यादा आया है.
रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2487 नये केस सामने आये हैं. वहीं कोरोना की चपेट में आने से 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – निजी नर्सिंग होम के नाले में मिला नवजात का शव, डॉक्टर ने स्वीपर पर दफन नहीं करने का लगाया आरोप
कोरोना संक्रमण 40 हजार के पार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 40,263 हो गयी है जिसमें से 10887 मरीज ठीक हो चुके हैं.
वहीं, 28,070 मरीजों का इलाज चल रहा है. उधर, देश में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 1306 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें – #Lockdwon: कोलकाता में फंसे गिरिडीह के डेढ़ सौ छात्रों व साध्वियों को लाने गये वाहनों को बंगाल पुलिस ने राज्य सीमा से लौटाया
महाराष्ट्र का सबसे बुरा हाल
बता दें कि महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गयी है, वहीं 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा दिल्ली में भी कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं.
उधर बिहार, राजस्थान, गुजरात, यूपी और मध्यप्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों से भी रोजाना कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – झामुमो विधायक दशरथ गगराई ने सीएम को पत्र लिख कहा- 6th JPSC के परीक्षाफल में त्रुटियां, रद्द करे सरकार





975868 167428It is truly a great and useful piece of information. Im happy that you just shared this beneficial info with us. Please stay us informed like this. Thank you for sharing. 20896
755635 721635Last month, when i visited your blog i got an error on the mysql server of yours. ~, 173998