West Bengal

#Kolkata मेयर के बिगड़े बोल, राज्यपाल पर कसा तंज, कहा- उनके धड़ पर सिर नहीं

Kolkata : राज्य में राज्यपाल बन कर आने के बाद से जगजीप धनखड़ को लेकर राज्य में सरकार की परेशनियां दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं. दूसरी ओर कई जानकारों का कहना है कि राज्यपाल ने अपनी सीमाओं का उल्लंघन किया है.

रोज ही मुख्यमंत्री अथवा राज्य के मंत्री के साथ उनका ट्वीट युद्ध चलता रहता है. इस बार राज्यपाल पर हमला करनेवालों में मुख्यमंत्री के काफी करीबी मानेजाने वाले विधायक, मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी शामिल हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: 24 घंटे में 2487 नये पॉजिटिव मामले आये, 83 मरीजों की हुई मौत

राजभवन नहीं भाजपा कार्यालय में बैठे हैं धनखड़

उन्होंने राज्यपाल को बड़ा जवाब देते हुए कहा है कि राज्यपाल ने आरोप लगाते हुए शासन पद्धति अथवा कोरोना की जानकारी को छुपाने का आरोप लगाया था. मेयर ने कहा कि राज्यपाल के धड़ पर सिर नहीं है. केंद्र के गलत फैसले के खिलाफ वे कोई प्रतिवाद नहीं कर पाते. उन्होंने राज्य में गलत किट भेजने को लेकर राज्यपाल पर आरोप लगाया.

फिरहाद ने कहा कि राज्यपाल जिस प्रकार की बात कह रहे हैं उससे लगता है कि वह राजभवन की अपेक्षा भाजपा कार्यालय में बैठे हैं. क्योंकि राजभवन में बैठ कर जो बात वे कह रहे हैं ऐसी बातें नहीं की जातीं. वह जो बातें कह रहे हैं वैसी बातें भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष कहते हैं.

हकीम ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की जानकारी को नहीं छुपा रही है. क्योंकि हालात को छुपा कर राज्य सरकार को कोई फायदा नहीं होने वाला. ऐसे में जानकारी को छिपाने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार स्वच्छता और निष्ठा के साथ काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें – 44 दिनों बाद पांच मई को पहली ट्रेन आयेगी बंगाल, राज्यपाल ने कहा कोरोना वॉरियर्स से टकराव नहीं, समर्थन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button