Palamu

पलामू: हिस्ट्रीशीटर आरिफ चुड़ीफरोश गिरफ्तार, हत्या, रंगदारी, डकैती सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

Palamu :  लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी आरिफ चुड़ीफरोश को आज गिरफ्तार कर लिया गया. हत्या, रंगदारी, डकैती सहित कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. उसके पास से मोबाइल फोन के अलावा सुतली बम बरामद किया गया है.

पलामू जिले की विश्रामपुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता लगी. पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी आरीफ चुड़ीफरोश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरीफ चुड़ीफरोश पर विश्रामपुर थाना में हत्या, रंगदारी, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है. विश्रामपुर के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरीफ की गिरफ्तारी हो पायी.

इसे भी पढ़ेंः निजी नर्सिंग होम के नाले में मिला नवजात का शव, डॉक्टर ने स्वीपर पर दफन नहीं करने का लगाया आरोप

उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी हेतु विश्रामपुर थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने अभियुक्त आरीफ को उसके घर दर्जी मुहल्ला से गिरफ्तार किया. आरिफ चुड़ीफरोश के पास से एक सुतली बम, एक मोबाइल व दो सीम भी बरामद किये गये हैं.

एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 03 (03) के अंतर्गत आरीफ चुड़ीफरोश को जिला बदर भी किया गया था. इसके विरुद्ध और भी कई कांड दर्ज है. आरीफ चुड़ीफरोश की गिरफ्तारी पुलिस के लिये एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

छापामारी दल में थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह के अलावा नावाडीह ओपी प्रभारी अनंत कुमार सिंह, एसआई परवीन रजक, शिव कुमार, एएसआई संजय कुमार सिंह, राजकुमार चैधरी, टुनटुन कुमार व सैट 03 के शस्त्र बल भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdwon: कोलकाता में फंसे गिरिडीह के डेढ़ सौ छात्रों व साध्वियों को लाने गये वाहनों को बंगाल पुलिस ने राज्य सीमा से लौटाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button