Corona_UpdatesNational

दिल्ली के कापसहेड़ा में एक बिल्डिंग के 41 लोगों को #Corona, यूज करते थे एक ही टॉयलेट

New Delhi: देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है. यहां भी तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसे रोकने के लिए देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है. लेकिन फिर भी इससे निजात मिलता नजर नहीं आ रहा है.

ताजा मामला दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके का है. इस इलाके के एक ही बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. यहां एक ही बिल्डिंग से इतने सारे कोरोना मरीज मिलने के पीछे की वजह घनी आबादी को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- लीजिये, शुरू हो गया बैंकों का डूबना, महाराष्ट्र का सीकेपी बैंक का लाइसेंस कैंसल

एक ही टॉयलेट का यूज करते थे सभी

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीएम राहुल सिंह ने रविवार को बताया कि एक ही जगह से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वह सभी एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे. जिसके पीछे की वजह घनी आबादी हो सकती है. इस घनी आबादी वाले इलाके में बहुत सारे छोटे-छोटे घर हैं. और यहां काफी संख्या में लोग रहते हैं. यहां छोटे से जगह से 200 लोग रहते हैं.

इस इलाके में छोटे मकान और घनी आबादी होने की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पा रहे थे. फिर से रविवार को और लोगों का टेस्ट किया जायेगा, जिससे कि इस क्षेत्र में और भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- IAS ने प्लाज्मा डोनेट करने पर की तबलीगियों की तारीफ, कर्नाटक सरकार ने नोटिस दे किया जवाब तलब

कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी

गौरतलब है कि दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 18 अप्रैल को कोरोना का पहला केस सामने आया था. जिसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया था.

इसके बाद यहां से 175 लोगों का सैंपल लिया गया और जांच के लिए एनआइबी लैब भेज दिया गया. 175 लोगों में से 67 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को आयी. इसमें से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अभी कुछ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स को सेना ने दी सलामी, रिम्स और सीसीएल अस्पताल पर की गयी फूलों की वर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button