
Bengaluru: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. देश में 37 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं वहीं हजारों लोगों ने इसकी वजह से जान गंवा दी है.
वहीं जो लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं उनके प्लाज्मा से इलाज करना का तरिका देश में अपनाया जा रहा है. कई लोग अपना प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं. इसमें कई तबलीगी जमात के लोग भी शामिल हैं जिन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया है. इसके लिए उनकी तारीफ की गयी है. लेकिन कर्नाटक में तबलीगियों द्वारा प्लाजमा डोनेट करने की तारीफ करने पर एक आइएएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें- लीजिये, शुरू हो गया बैंकों का डूबना, महाराष्ट्र का सीकेपी बैंक का लाइसेंस कैंसल
तबलीगी सदस्यों को बताया हीरो तो कर्नाटक सरकार ने जारी किया नोटिस
कर्नाटक में एक आइएएस अधिकारी ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले तबलीगियों को लेकर ट्वीट किया. जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने आइएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को जवाब तलब करते हुए पांच दिनों के अंदर जबाद देने को कहा है.
दरअसल आइएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले तबलीगियों को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में तबलीगी सदस्यों को हीरो बताया था.
उन्होंने लिखा था कि तबलीगी जमात के 300 से ज्यादा लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है. मीडिया कहां है? ये लोग इन हीरो की कहानियां नहीं दिखाएंगे, जिन्होंने मानवता का काम किया है. इसी ट्वीट के बाद कर्नाटक सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

केजरीवाल भी कर चुके हैं तारीफ
उल्लेखनीय है कि प्लाज्मा डोनेट करने वाले तबलीगी जमात के लोगों की तारीफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कर चुके हैं. देश के कई हिस्सों में प्लाज्मा डोनेट करने वाले लोगों की तारीफ की जा रही है. देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख ने भी पिछले दिनों कहा था कि कोरोना को किसी जात-धर्म से जोड़ कर नहीं देखना चाहिये….
पिछले दिनों तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ देश बर में बन रहे माहौल को लेकर गल्फ देशों की तरफ से आपत्ति दर्ज की गयी थी.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मुठभेड़: दो आतंकी ढेर, सेना के कर्नल, मेजर समेत पांच जवान शहीद




