
Ghatshila : कुड़मी संस्कृति विकास समिति ने चाकुलिया के सिंंदुरगौरी स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर का उदघाटन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, मुखिया मारकुंडी मंजुला मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर सरदार, एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष बिरवल गिरी ने किया. समिति का उद्देश्य गांवों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है. ग्रामीण क्षेत्र में महिला रक्तदाता भी बढ़ -चढ़ कर रक्तदान कर रही हैं. भुवनेश्वर सबर एवं तरुण सबर ने रक्तदान कर मिसाल पेश की.
शिविर में नारायण ह्रदयालय ब्रह्मानंद ब्लड बैंक तामोलिया ने सेवा दी. सबर रक्तदाता भुवनेश्वर सबर एवं तरुण सबर को कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो एवं आयोजन समिति अध्यक्ष बीरबल गिरि ने गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लक्ष्मीकांत धर, शिवशंकर गिरी, दिनेश कुमार महतो, भवानी महतो, जादब महतो, प्रसेनजीत मल्लिक, सुमित सिंह, महेंद्र गिरी, ध्रुव कुमार महतो, परिमल महतो, बाबलु पातर, अक्षय सिंह आदि की भूमिका रही.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, ठनका से रहें बचकर, मौसम विभाग ने जारी किया ALERT




