
Ranchi : सेना के तीनों अंगों की ओर से देश के कोरोना वॉरियर्स को हर राज्य में सलामी जा रही है. इंडियन एयरफोर्स और नेवी के हेलिकॉप्टर्स अस्पतालों के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं और अस्पताल के साथ ही कोरोना वॉरियर्स पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में भी ऐसा देखने को मिला.
राज्य में कोरोना की इस महामारी से लड़ रहे योद्धाओं के सम्मान में वायुसेना के द्वारा पुष्पवर्षा की गयी. इस दौरान रिम्स के सभी डॉक्टर नर्स, और स्वास्थ्यकर्मी रिम्स परिसर में मौजूद थे. सभी ने हाथ हिलाकर और तालियां बजाकर अभिनंदन भी किया.
बता दें कि केंद्र सरकार की इस पहल के तहत देशभर के सभी कोरोना इलाज केंद्रों में वायुसेना के द्वारा पुष्पवर्षा की गयी है. झारखंड के रिम्स कोविड सेंटर और सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गयी.
इसे भी पढ़ें – IAS ने प्लाज्मा डोनेट करने पर की तबलीगियों की तारीफ, कर्नाटक सरकार ने नोटिस दे किया जवाब तलब
देश के अन्य हिस्सों में दिखा ऐसा ही नजारा
बता दें कि झारखंड में अभी तक 115 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 22 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. और 2 मरीजों की मौत हो गयी है.
दूसरी ओर देश के अन्य हिस्सों में भी सेना की ओर से अस्पताओं पर पुष्पवर्षा किया गया. वहां भी कोरोना वॉरियर्स की ओर से हाथ हिलाकर और ताली बजाकर सभी ने सेना का अभिनंदन किया. दिन-रात लोगों की सेवा में लगे इन कोरोना वॉरियर्स की हौसला अफजाई और सम्मान देने के लिए ही सेना इन्हें सम्मानित कर रही है.
दरअसल कोरोना वायरस से फैली महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. आम लोगों के अलावा कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की भी कोरोना का इलाज करने में संक्रमित होने से मौत हो चुकी है. इसके अलावा देश में कई हिस्सों में कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने की भी घटनायें हो चुकी हैं. भारत में कोरोना के अबतक 39,980 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिनमें से 1,301 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है. और 10,632 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – #IMA एसोसिएशन ने सरकार से मेडिकल लॉक डाउन खत्म करने की मांग की





572195 20221I added this article to my favorites and strategy to return to digest more soon. It is straightforward to read and realize as well as intelligent. I truly enjoyed my first read through of this post. 847904