ChatraJharkhand

पूर्व विधायक ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता पर आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की

  • लॉकडाउन का उल्लंघन का लगाया आरोप
  • राशन बांटने के झूठे प्रलोभन देकर भीड़ लगाने का आरोप

Chatra: पूरे देश में लॉकडाउन है. झारखंड में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य के 24 में से 11 जिले प्रभावित हो चुके हैं. लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. वहीं झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता पर प्रलोभन देकर भीड़ इकट्ठा करने का आरोप पूर्व विधायक जर्नादन पासवान ने लगाया है. उन्होंने मंत्री पर आईपीसी की धारा 188, 269 एवं 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्याय संगत कार्रवाई करने की मांग की है.

पूर्व विधायक जर्नादन पासवान ने मंत्री पर मुफ्त राशन बांटने के झूठे प्रलोभन देकर गरीबों की भीड़ इकट्ठी कर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि ज्यादा भीड़ जमाकर चंद गरीबों को राशन देते हुए फोटो खिंचवाकर गरीबी का भी मजाक उड़ाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें –क्या कोरोना एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट की खरीद में हो रहा था घोटाला! ICMR खरीद रही थी 600 में, कोर्ट ने 155 रुपये प्रॉफिट के साथ तय की कीमत 400

सार्वजनिक भोज कार्यक्रम में हुए थे शामिल – मंत्री

जर्नादन पासवान ने कहा कि गांवों में लगातार गैर कानूनी तरीके से दौरा कर सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन की लगातार धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. सार्वजनिक भोज कार्यक्रम में भी मंत्री जी लगातार हिस्सा ले रहे हैं. जिससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का भय बढ़ गया है. इसी क्रम में सोमवार 26 अप्रैल 2020 को हंटरगंज प्रखंड के लेंजवा गांव के नौकाडीह टोला में मंत्री द्वारा गरीबों को मुफ्त चावल देने के नाम पर 1000 से ऊपर की संख्या में भीड़ जुटाई गई थी.

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाते हुए वे सार्वजनिक भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए और मीट भात का आनंद लिया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के सत्ताधारी विधायक शैलेश पांडे द्वारा ऐसे ही गैरकानूनी ढंग से मुफ्त राशन बांटने के लिए भीड़ जुटाने पर महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी

मुफ्त बांटने के लिए चावल आये कहां से

पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने यह भी कहा है कि मंत्री द्वारा मुफ्त में बांटने के लिए चावल कहां से जुटाये गये थे, इसकी जांच हो. उन्होंने बताया कि बाजार के चावल और एफसीआई गोदाम के चावल के रंगत में काफी अंतर होता है. जांच से यह अंतर स्पष्ट हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदीः सामूहिक प्रयास का मिला लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button