World

बड़ा बदलाव :  सऊदी अरब ने कोड़े लगाने की सजा और नाबालिगों के लिए सजा-ए-मौत खत्म की

Dubai : सऊदी अरब के शाह सलमान ने नाबालिगों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान खत्म करने का आदेश दिया है. शीर्ष अधिकारी ने एक बयान में यह जानकारी दी है.

इस फैसले से पहले एक अन्य फैसले में न्यायाधीशों को कोड़े लगाने की सजा देने का चलन खत्म कर इसके बजाय कैद की सजा, जुर्माने या सामुदायिक सेवा का प्रावधान करने का आदेश भी दिया गया. इसी के साथ साम्राज्य में सजा के सबसे विवादित रूप को समाप्त कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी

ऐसा माना जा रहा है कि इन फैसलों के पीछे शाह सलमान के बेटे और उत्तराधिकारी, युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिल सलमान हैं. देश विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और इस्लामी कानून की अति रूढ़िवादी व्याख्याओं से खुद को दूर रख रहा है. हालांकि देश में अब भी कई लोग इस इस्लामी कानून को मानते हैं.

युवराज बिन सलमान का लक्ष्य देश के आधुनिकीकरण, देश में विदेशी निवेश लाने और सऊदी अरब की साख को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का है.

शाह सलमान के नये शाही आदेश से देश में कम से कम छह लोगों की जान बच जाएगी. ये सभी अल्पसंख्यक शिया समुदाय से हैं जिन्होंने कथित तौर पर अपराध 18 साल से कम उम्र में किए थे.

इसे भी पढ़ेंः क्या कोरोना एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट की खरीद में हो रहा था घोटाला! ICMR खरीद रही थी 600 में, कोर्ट ने 155 रुपये प्रॉफिट के साथ तय की कीमत 400

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button