
Ranchi : वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण देश में बढ़ता ही जा रहा है. झारखंड में भी संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही रही है. हालांकि इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से हर एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं. लेकिन कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन है.
ऐसे में की वजह से रोज कमाने खाने वालों के सामने खाने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. हालांकि सरकार की ओर से ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जगह-जगह खाना बांटा जा रहा है. ताकि कोई भी भूखा ना रहे.
लेकिन सरकार के साथ-साथ कई संगठन भी इस काम में लगे हुए हैं. जरूरतमंद लोगों तक खाना और सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है. ऐसी ही एक संस्था है मानव कल्याण समिति. इस समिति की ओर से रांची के धुर्वा इलाके में जरूरतमंद लोगों को हर दिन खाना खिलाया जा रहा है. ताकि कोई भूखा ना रहे. साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेमसिंग का भी पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रांची में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, झारखंड में आंकड़ा हुआ 46
सफाईकर्मियों को भी किया सम्मानित
समिति की सदस्य निशि अग्रवाल, मीनूदास गुप्ता, आरती वर्मा,अभिजीत घोष,नवीन नाथ शाहदेव, हेमंत गुप्ता,जेपी प्रसाद, पूर्व कर्नल आईसी बासू के अलावा अन्य सदस्यों को सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक हर दिन खाना पहुंचाया जा रहा है.

इसके अलावा समिति की ओर से सफाईकर्मियो को भी सम्मानित किया गया. इस बारे में समिति की ओर से कहा गया कि कोरोना जैसी विपत्ति की घड़ी में सफाईकर्मियों का समाज में अहम योगदान है, इसलिए इन्हें सम्मान देना चाहिए. ताकि उनका मनोबल इस मुशकिल घड़ी में बढ़ सके.
इसे भी पढ़ें – खुफिया एंजेंसियों को मिली जानकारी- पाकिस्तान घाटी में कोरोना संक्रमितों की घुसपैंठ करवा रहा है




