BokaroJharkhand

जल संरक्षण को लेकर तालाब की मरम्मत कर रहे व्यक्ति की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस में की शिकायत

Bermo :   गोविंदपुर ए पंचायत स्थित वन भूमि पर जल संरक्षण को लेकर चार वर्षों की मेहनत कर बीस फीट ऊंचे तालाब का निर्माण करने वाले मकसूद अंसारी की पिटाई बुधवार को पांच लोगों ने कर दी. हरिजन बस्ती के पांचों युवकों ने पहले शराब पी. फिर मरम्मत किये जा रहे तालाब में नहाने आये. इस पर मकसूद से उनकी थोड़ी झड़प हुई.

इसी दौरान अचानक पांचों युवकों ने मकसूद को पीटना शुरू कर दिया. मकसूद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. घटना के बाद उसका इलाज महबूब आलम, झामुमो बेरमो युवा मोर्चा के अख्तर अंसारी ने डॉ  देवाशीष दास से कराया.

इसके बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया. जिसमें हरिजन बस्ती के हरदयाल राम का पुत्र चीकू कुमार, रतन राम का पुत्र लखन राम सहित पांच को आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ेः #CoronaUpdates: रांची में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, झारखंड में आंकड़ा हुआ 46

मंत्री एवं बोकारो डीसी ने किया था सम्मानित

अपनी पत्नी जुबेदा के साथ मिलकर जल संरक्षण को लेकर चार वर्षों में बीस फीट ऊंचे तालाब का निर्माण करने वाले नूरी नगर निवासी मकसूद अंसारी की खबर 3 अगस्त को प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गयी थी. बाद में मकसूद को 15 अगस्त 2019 को बोकारो में मंत्री अमर बाउरी तथा बोकारो डीसी ने सम्मानित करने का काम किया था.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: वैश्विक आपदा में लगातार हो रहा सहयोग, अब रांची की इस संस्था ने डोनेट किया 4 हजार किलो चावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button