Corona_UpdatesNational

खुफिया एंजेंसियों को मिली जानकारी- पाकिस्तान घाटी में कोरोना संक्रमितों की घुसपैंठ करवा रहा है

New Delhi :  कोरना वायरस के संक्रमण से लगभग तबाही की तरफ आगे बढ़ रहा पाकिस्तान कोरोना संक्रमित लोगों को कश्मीर में दाखिल करवाने की कोशिश में लगा है. भारतीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पीओके में टेररिस्टों के अलावा बड़ी तादाद में कोरोना वायरस के संक्रमित भी घाटी में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. इनका उद्देश्य घाटी में संक्रमण को फैलाकर दहशत को बढ़ावा देना है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर झड़प की घटनाओं में आयी है. आशंका है कि पाकिस्तानी सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकियों के अलावा कोरोना संक्रमितों को भी भारत में दाखिल कराने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः क्या मोदी वाकई कोरोना से लड़ने में नंबर-1 हैं? जान लीजिये, इस सर्वे में अमेरिका में रह रहे 447 लोगों ने भाग लिया है

आतंकी जम्मू कश्मीर में शांति बिगाड़ने प्रयासरत :पुलिस

जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा है कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है तब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी इस केंद्रशासित प्रदेश में शांति भंग करने के प्रयास कर रहे हैं.

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हाल की एक रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पार कराने में मदद कर रही हैं.  सिंह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू के सलाहकार आर आर भटनागर ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति एवं कोविड-19 संकट पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: उपवास करना है तो केंद्र के खिलाफ करें भाजपाई, जिसकी नीतियों ने मजदूरों को रख रखा है कैद: केएन त्रिपाठी

हाल के आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा , ‘‘ जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने की कोशिश कर रही है तब पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवादी जम्मू कश्मीर में जिंदगियां सुरक्षित रखने के लिए उठाये गये कदमों को बाधित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य संकट के दौरान भारतीय सुरक्षाबल सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए शांति को मजबूत करते रहेंगे .

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां शांति एवं सामान्य स्थिति एवं लोगों की जिंदगी और आजीविका को बिगाड़ने के अपने नापाक इरादे के लिए पाकिस्तान और पीओके में लांचिंग पैड से आतंकादियों को नियंत्रण रेखा एवं सीमा पार कराने में लगी हुई हैं.

भटनागर ने कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने तथा इसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और नागरिक प्रशासन की लड़ाई में सहयोग देने को लेकर पुलिस एवं सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना की.

इसे भी पढ़ेंः समानता जरूरी: यह नहीं चल सकता कि न्यूज प्रोड्यूसर सारा खर्च उठायें और गूगल-फेसबुक मुनाफे की मलाई मार जायें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button