Corona_UpdatesMain Slider

#Lockdown2 को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, रेल-बस-फ्लाइट्स बंद, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

New Delhi: कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गयी है. गाइड लाइन में बताया गया है कि घरेलू उड़नों पर फिलहाल पाबंदी जारी रहेंगी. इसके साथ ही मेट्रो और बस सेवा भी फिलहाल नहीं चलेंगी.

कृषि कार्यों में छूट

गृह मंत्रालय की ओर से चीफ सेक्रेट्री और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए गाइडलाइन में कहा गया है कि कृषि से जुड़े कामों के लिए छूट दी जाएगी. मनरेगा के तहत अब काम होगा. किसानों को अपनी फसल काटने और बुवाई करने की रियायत दी गई है.

पढ़ें कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन

[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”170622″ /]

इसके साथ ही एजेंसियों को किसानों की उपज खरीदने की इजाजत भी दी गई है. मछली पालन से जुड़ी गतिविधियां भी की जा सकेंगी. लेकिन औद्योगिक गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी. सभी तरह के परिवहन सेवाओं पर रोक रहेगी.

वहीं स्कूल, कोचिंग संस्थान भी फिलहाल बंद ही रहेंगे. टैक्सी (ऑटो और साइकिल रिक्शा सहित) और टैक्सी एग्रीगेटर्स की सेवाएं 3 मई तक प्रतिबंधित रहेंगी. सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग/स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार आदि 3 मई तक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Corona का बढ़ता कहरः देश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार से अधिक, 377 लोगों की मौत

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि 20 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन को लेकर और सख्ती रहेगी. इसके बाद जो हॉटस्पॉट नहीं होंगे उन्हें छूट दी जाएगी. इन छूट पर गाइडलाइंस बुधवार को जारी हुई हैं.

जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा. साथ ही पब्लिक प्लेस पर थूकने पर जुर्माने लगेगा.

इसके साथ ही सभी धार्मिक स्थानों को सार्वजनिक रूप से बंद रखा जाएगा, धार्मिक सभाओं पर 3 मई तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा किसी भी अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें – #Corona के आगे लाचार सुपर पावर अमेरिकाः एक दिन में 2228 लोगों की मौत, WHO की रोकी फंडिंग

किसे-किसे मिली छूट

जरूरी सामानों और दवाईयों का उत्पादन जारी रहेगा. SEZ के तहत उत्पादन जारी रहेगा. ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी.  कुछ शर्तों के साथ ट्रकों को आवाजाही को भी परमिशन दी गई है.

केबल टीवी, डीटीएच, टेलिफोन समेत आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.बिजली मैकेनिक, कॉरपेंटर को इजाजत दी गई है. ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण, भवन निर्माण से जुड़े कार्य, सिंचाई योजना, मनरेगा के तहत काम को छूट दी गयी है. इसके अलावा बैंक और वित्तीय संस्थानों में काम होता रहेगा.

हॉटस्पॉट एरिया में कोई रियायत नहीं

कोरोना वायरस को लेकर जो इलाके हॉटस्पॉट एरिया के रुप में चिह्वित हुए हैं, वहां कोई रियायत नहीं दी जाएगी. इन इलाकों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी. पहले के जैसे ही आवश्यक सामानों की होम डिलिवरी होगी. हॉटस्पॉट एरिया में केवल सुरक्षा में लगे जवान और मेडिकल स्टाफ का ही मूवमेंट होगा.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi: कोरोना पॉजिटिव को हिंदपीढ़ी से ले जाने के विरोध और हंगामे को लेकर 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button