Business

#CoronaEffect: 600 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी पर 9,000 का स्तर टूटा

Mumbai: वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक गिर गया. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आइसीआइसीआइ बैंक में गिरावट हुई.

शीर्ष तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती पर सहमति बनने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. वहीं करीब 11 बजे तक सेंसेक्स में 541 तक की गिरावट दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें- रांची: कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के 17 घंटे बाद दफनाया गया शव

इन कंपनियों में दर्ज की गयी गिरावट

सेंसेक्स 30,541.97 के निचले स्तर तक गिरने के बाद खबर लिखे जाने तक 541.01 अंक या 1.74% प्रतिशत घटकर 30,618.61 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 169.85 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,942.05 अंक पर था.

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस आठ प्रतिशत तक गिर गया. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ओएनजीसी, टाइटन और बजाज ऑटो में भी गिरावट देखी गयी. दूसरी ओर भारती एयरटेल, एलएंडटी, इंफोसिस और एनटीपीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

रुपया आठ पैसे टूटा

इससे पहले गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचंकाक 1,265.66 अंक या 4.23 प्रतिशत बढ़कर 31,159.62 पर और एनएसई निफ्टी 363.15 अंक या 4.15 प्रतिशत बढ़कर 9111.90 पर बंद हुआ था.

इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआइआइ) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 1,737.62 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे. गुड फ्राइडे के अवसर पर 10 अप्रैल को बाजार बंद थे.

विशेषज्ञों के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया. रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 76.36 पर पहुंचा.

इसे भी पढ़ें- आपराधिक तत्वों के विचलित व बदनाम करने की कोशिश के बीच चुनौतियों का सामना करने को हैं तैयार, सच सामने आयेगा: DGP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button