
New Delhi: पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक देश में 7000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.
वहीं संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है. पीएम मोदी ने इसके संकेत दिये हैं.
‘Jaan hai to jahan hai’. When I had addressed the nation I had said that to save life of every citizen, lockdown and social distancing are very important. Most of the people understood this and stayed at home: PM Modi during video conference with Chief Ministers today. #COVID19 pic.twitter.com/J49Gpaefbi
— ANI (@ANI) April 11, 2020
इसे भी पढ़ेंःपीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने कहा- बढ़ायी जाये लॉकडाउन की अवधि
दरअसल, लॉकडाउन के मद्देनजर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विचार किया हैं. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मंजूरी दी है.करीब चार घंटे चली बैठक के बाद पीएम मोदी ने इसके संकेत दिये.
माना जा रहा है कि पीएम शनिवार को ही देश को एकबार फिर संबोधित कर इसकी घोषणा कर सकते हैं.
PM का फैसला सही- केजरीवाल
वहीं प्रधानमंत्री के संकेत को दिल्ली की सीएम के ट्वीट ने पुख्ता कर दिया है. दरअसल, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम ने बिल्कुल सही फैसला लिया है. लॉकडाउन को बढ़ाना जरूरी है.
PM has taken correct decision to extend lockdown. Today, India’s position is better than many developed countries because we started lockdown early. If it is stopped now, all gains would be lost. To consolidate, it is imp to extend it
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 11, 2020
आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है क्योंकि हमने लॉकडाउन काफी पहले किया था. अगर इसे अभी हटा दिया जाता है, तो जो भी हमने पाया है, सब खत्म हो जायेगा.
बता दें कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में शुरुआती 11 मुख्यमंत्रियों में से 10 ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग रखी थी.
उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट को देखते हुए 24 मार्च को देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का आखिरी दिन 14 अप्रैल है.
इसे भी पढ़ेंः#Corona : ICMR की रिपोर्ट बताती है कोरोना वायरस कितना खतरनाक और रहस्मयी




