Corona_UpdatesMain Slider

पीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने कहा- बढ़ायी जाये लॉकडाउन की अवधि

New Delhi: पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है. खबरों के अनुसार अब तक देश में 7000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इसी के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विचार किया. हैं. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मंजरी दी है. बता दें कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में शुरुआती 11 मुख्यमंत्रियों में से 10 ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग रखी है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिये हैं. केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन आगे जारी रखने की मांग की है. सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मांगी है.

इसे भी पढ़ेंः Interview :  मुझे मेरे डॉयलाग के लिए नहीं, मेरे परफार्मेंस के लिए याद किया जायेगा- केके मेनन 

केजरीवाल ने दिया 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में शनिवार को सुझाव दिया कि देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जानी चाहिए.

सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल का मानना है कि 14 अप्रैल तक के लिए लागू 21 दिवसीय बंद की अवधि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ाई जानी चाहिए.

सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा, ‘‘केवल दिल्ली में बंद की अवधि बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा.’’

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये जारी कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की . प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मुख्यमंत्रियों की राय ली कि संक्रमण रोकने के लिये 21 दिनों के देशव्यापी बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं .

समझा जाता है कि केंद्र सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों में शामिल सभी पक्षकारों और संबंधित एजेंसियों की भी राय ली है.

इसे भी पढ़ेंः अभिमन्यु चक्रव्यूह से निकलना नहीं जानता था, मोदी जी ने बिना परामर्श लॉकडाउन  किया, बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा

अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को दिया लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में लॉकडाउन को कम से कम दो सप्ताह तक बढ़ाने का सुझाव दिया है.

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का बंद है, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करके इस बारे में उनके विचार जाने कि क्या बंद को बढ़ाया जाना चाहिए अथवा नहीं.

बैठक में सिंह ने मोदी को बंद को बढ़ाने का सुझाव दिया साथ ही साथ पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य और राहत संबंधी कई उपाय भी सुझाए.

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों की दर अभी अनिश्चित है और देश को इससे पार पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है. चीन और कई यूरोपीय देशों की हालत को देखते हुए बंद बढ़ाने की जरूरत है.

उन्होंने बैठक में बताया कि पंजाब सरकार ने एक मई तक कर्फ्यू लगाने अथवा पूरी तरह बंद लागू करने का पहले ही निर्णय ले लिया है. सभी शिक्षण संस्थान 30 जून तक बंद रहेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य की बोर्ड परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए टाल दी गईं हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Corona : ICMR की रिपोर्ट बताती है कोरोना वायरस कितना खतरनाक और रहस्मयी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button