
PATNA : पटना. बिहार में बुधवार से सिंगल उस प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक रहेगी . इसका प्रयोग करने वाले लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है . वही जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है . वर्तमान समय में सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प तैयार नहीं किया जा सका है. क्योंकि राज्य में बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक का उत्पादन हो रहा है. जानकारी के अनुसार इसका उत्पादन मई 2022 से शुरू होने की संभावना है. इसके लिए राज्य के प्लास्टिक उत्पादकों ने बायो डिग्रेडेबल दाना को सीपेट चेन्नई में टेस्टिंग के लिए भेजा है. जिसमें 6 से 7 महीने का समय लगेगा.




