Corona_UpdatesWorld

चीन में #Corona के 46 नये केस, तीन की गयी जान 

Beijing: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नये मामले दर्ज किये हैं जिनमें चार घरेलू संक्रमण के मामले शामिल हैं. चीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आये जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे.

चीन में इस वैश्विक महामारी से तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,339 हो गयी है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- #Covid-19 से दुनिया भर में मरने वाले की संख्या एक लाख के पार

37 लोगों की हालत गंभीर

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीनी मुख्यभूभाग में शुक्रवार तक विदेशों से आये संक्रमित लोगों की संख्या 1,183 दर्ज की गयी. इनमें से 449 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और 734 लोगों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 37 लोगों की हालत गंभीर है.

आयोग ने बताया कि देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को 81,953 हो गयी जिनमें 1,089 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है, 77,525 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है और 3,339 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गयी है.

उसने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के कुल 46 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से 42 लोग ऐसे हैं जो विदेश से आये हैं. आयोग ने बताया कि चीन में घरेलू स्तर पर संक्रमण के चार नये मामले दर्ज किये गये.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग का तबलीगी कनेक्शनः बांग्लादेश और दिल्ली से लौटे जमातियों से की थी मुलाकात

34 संक्रमित लोगों में बीमारी के लक्षण नहीं 

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 ऐसे मामले सामने आए जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे. चीन के हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में कोरोना वायरस को काबू करने के बाद नए मामलों की संख्या बढ़ने के बीच चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा कदमों पर कड़ी निगरानी रखे जाने का आदेश दिया.

चिनफिंग का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब चीन ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ दो महीने से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद हाल में काम और उत्पादन आरंभ किया है.

इसे भी पढ़ें- रांची, हजारीबाग व कोडरमा से एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि, झारखंड में मरीजों की संख्या हुई 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button