Education & CareerJharkhandRanchi

CBSE क्लास 6 से 11वीं के बच्चे पढ़ेंगे तीन नये पेपर, 2020-21 से होगी शुरुआत

Ranchi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के क्लास 6 से 11वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन थिंकिंग, फिजिकल एजुकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से तीन नये पेपर की शुरुआत की है.

सीबीएसई के ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन के डाइरेक्टर डॉ विश्वजीत साहा की ओर से देश भर के सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों को इस बाबत सर्कुलर भेज दिया गया है. इन तीन नये पेपर की शुरुआत एकेडमिक इयर 2020-21 से की जायेगी.

अफवाहबाज पत्रकारिता, फर्जी खबरों से परेशान हैं, पढ़ें, newswing.com  जुड़े हमारे  Telegram  चैनल  से.

क्या कहा गया है सर्कुलर में

बोर्ड की ओर से भेजे गये सर्कुलर में कहा गया है कि नयी पीढ़ी को और ज्यादा रचनात्मक, अभिनव और शारीरिक रूप से फिट बनाने, वैश्विक विकास और कार्यस्थल की जरूरतों के हिसाब से छात्रों को विकसित करने के लिए ये तीन स्किल आधारित कोर्स शुरू किये गये हैं.

क्लास 11वीं के स्टूडेंट्स को डिजाइन थिंकिंग, फिजिकल एजुकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पढ़ना होगा. जबकि थिंकिंग डिजाइन सभी के लिए अनिवार्य होगा.

गौरतलब है कि सीबीएसई की ओर से स्किल आधारित कोर्स की शुरुआत किया जाना नया नहीं है. बोर्ड तीन नये स्किल कोर्स को लांच करने के पहले से ही 37 अन्य स्किल कोर्स चला रहा है. जिसमें 10वीं स्तर पर 17 कोर्स हैं. वहीं 12वीं स्तर पर 27 स्किल कोर्स कराये जाते हैं.

बोर्ड के मुताबिक इन कोर्सेस के जरिए छात्रों की स्किल अपग्रेड करने और विभिन्न करियर मौकों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है. सीबीएसई के देशभर के 8543 स्कूलों में आठ लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इन कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #LockDown21 : सालों में पहली बार ‘सिटी ऑफ जॉय’ कोलकाता में पसरी है वीरानी

छठे एक्स्ट्रा विषय में पढ़ाया जायेगा स्किल कोर्स का विषय 

सीबीएसई ने अपने सर्कुलर में बताया है कि 10वीं स्तर पर पांच कंपलसरी विषय होते हैं. नये शैक्षणिक सत्र से स्किल कोर्स का विषय छठे अतिरिक्त विषय में पढ़ाया जायेगा.

बोर्ड के नियम के मुताबिक अगर कोई छात्र 10वीं में साइंस, मैथ और सोशल साइंस में से किसी एक विषय में फेल हो जाता है तो उसके स्‍थान पर स्किल कोर्स के अंक माने जायेंगे और छात्र पास हो जायेगा.

वहीं छात्र उक्त में से किसी विषय की कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो वह इसे भी देकर अपने अंक सुधार सकता है. सीबीएसई ने स्किल कोर्स करने वाले इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन देने की लिंक भी जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: रिम्स के डॉक्टरों ने तैयार किया पीपीई का विकल्प, लो रिस्क जोन में किया जायेगा इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button