World

#China में Covid-19 के 39 नये मामले, बीजिंग पर लंबे समय तक हावी रहेगी महामारी

Beijing: चीन में कोरोना वायरस के 39 नये मामले सामने आए हैं, जिनमें से 38 मामले ऐसे हैं जहां लोग विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं. इसके अलावा ऐसे मामले भी बढ़ गए हैं जो संक्रमित तो हैं लेकिन उनमें लक्षण नजर नहीं आते.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को खासकर उन चीनी नागरिकों को लेकर कोविड-19 संक्रमणों का दूसरा दौर आने की चिंता जाहिर की जो रोकथाम के पुरजोर प्रयासों के बावजूद घर लौट रहे हैं.

बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि चीन की राजधानी में संभवत: लंबे समय तक कोरोना वायरस महामारी हावी रहेगी. उन्होंने कहा कि शहर के बचाव एवं नियंत्रण कार्य को जल्द रोकने की कोई संभावना नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand का चौथा और रांची का दूसरा #Corona केसः पीड़ित मलेशियाई महिला के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला में संक्रमण की पुष्टि

39 नये मामले आये सामने

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को कहा कि देश भर से रविवार को कोविड-19 का एक घरेलू मामला और विदेशों से संक्रमण लेकर आए 38 मामले सामने आए.

नया घरेलू मामला गुआंगदोंग प्रांत से सामने आया जो बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है. इससे पहले शनिवार को स्थानीय स्तर पर फैले पांच नये मामले सामने आने के बाद ऐसे मामलों के फिर से सामने आने की चिंता बढ़ गई है. चीन ने कोविड-19 के चलते दो महीने के लॉकडाउन के बाद उत्पादन कार्यों को फिर तेजी से शुरू कर दिया है.

विदेशों से संक्रमण लेकर आने वाले मामले बढ़ रहे हैं जब चीन वर्तमान में विभिन्न देशों में बड़ी संख्या में फंसे अपने नागरिकों को चार्टर्ड विमानों से देश लेकर आ रहा है.

आयोग ने कहा कि रविवार को भूभाग से 78 ऐसे नये मामले भी सामने आए जिनमें बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे. इनमें से 40 मामले वहीं हैं जो विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं. साथ ही बताया कि जिनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे ऐसे 1,047 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की सरकार से अपील: राज्य में दिन-रात काम पर लगे पुलिसकर्मियों का कराया जाये टेस्ट  

बीजिंग में लंबे समय तक रहेगा असर

इसके अलावा रविवार को ही वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद देश में मृतकों का आंकड़ा 3,331 हो गया है.

चीनी भूभाग पर रविवार तक कुल 81,708 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें इलाज करा रहे 1,299 मरीज, स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 77,078 मरीज और बीमारी के चलते मारे गए 3,331 लोग शामिल हैं.

आयोग ने बताया कि रविवार तक हांगकांग में चार मौत समेत 890 मामले, मकाओ में 44 पॉजिटिव मामले और ताइवान में पांच मौत समेत 363 मामले थे.

इस बीच, यहां के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि बीजिंग में कोरोना वायरस महामारी के लिए बचाव एवं नियंत्रण कार्य लंबे समय तक जारी रह सकता है.

नगरपालिका प्रशासन के प्रवक्ता शु हेजियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विनिमय का केंद्र, राजधानी शहर अब भी जोखिमों के अधीन है क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी का तेजी से फैलना जारी है.

इसे भी पढ़ेंःपढ़िये, कोरोना वायरस की महामारी खत्म होने पर कैसी होगी दुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button