JharkhandLead NewsRanchi

JHARKHAND में 29 लाख स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का 16 हजार टन चावल आवंटित

राज्य के सभी चौबीस जिलों में किया गया चावल का आवंटन

Ranchi : झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने राज्य के सरकारी स्कूलों के लगभग 29 लाख स्टूडेंट्स के लिये मध्याह्न भोजन का चावल आवंटित कर दिया है. यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए किया गया है. जो एक अप्रैल से 30 जून 2021 के लिए है. इस तिमाही के लिए कुल 16842 टन चावल आवंटित किया गया है.

इसे भी पढ़ेःअसम में भाजपा प्रत्याशी की कार से ईवीएम बरामद, प्रियंका ने साधा निशाना

चावल आवंटन से संबंधित जारी पत्र के मुताबिक प्राथमिक स्तर के 1894264 स्टूडेंट्स के 52 कार्यदिवस के लिए 9850.17 टन चावल आवंटित किया गया है. उच्च प्राथमिक स्तर के 891317 स्टूडेंट्स के 52 कार्यदिवस के लिए 6952.27 टन चावल आवंटित किया गया है.

किस जिले को कितने चावल का आवंटन

मध्याह्न भोजन का चावल सभी 24 जिलों को आवंटित किया गया है. इसमें रांची को 1013 टन, खूंटी को 341 टन, लोहरदगा को 267 टन, गुमला को 742 टन, सिमडेगा को 401 टन, पूर्वी सिंहभूम को 753 टन, सरायकेला-खरसावां को 514 टन, पश्चिमी सिंहभूम को

1069 टन, पलामू को 1442 टन, लातेहार को 483 टन, गढ़वा को 799 टन, हजारीबाग को 763 टन, रामगढ़ को 331 टन, कोडरमा को 371 टन, चतरा को 812 टन, गिरिडीह को 1266 टन, धनबाद को 831 टन, बोकारो को 688 टन, दुमका को 773 टन, जामताड़ा को 392 टन, साहेबगंज को 703 टन, पाकुड़ को 435 टन, गोड्डा को 758 टन और देवघर को 895 टन चावल आवंटित किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेःझारखंड के एकलव्य स्कूलों में 208 पदों पर होगी नियुक्ति, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Related Articles

Back to top button