
Dinapur : पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के दौरान भीड़ एकत्रित करने वाले लोगों को हटाने पहुंची पुलिस पर हमले हुए हैं. घटना उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर की है.
पुलिस ने बताया कि जानलेवा महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुराने दमकल केंद्र के पास एकत्रित हुए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.
भीड़ हटाने को कहने पर अचानक लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव तथा लाठी-डंडे से हमला करने लगे. पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. कई पुलिसकर्मी इसमें जख्मी हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंः स्पेन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी आयी, 809 लोगों की मौत
लाठी चार्ज करनी पड़ी
इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आसपास के थाने से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भेजा गया. भीड़ को खत्म करने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हालात को संभाला जा सका था.
शनिवार सुबह से ही हमलावर भीड़ में शामिल रहे लोगों की तलाश में स्थानीय थाने की टीम छापेमारी कर रही है. कुछ लोगों की शिनाख्त हुई है. लेकिन वे फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः ओडिशा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 54 लोगों को जबरन आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया




