BokaroJharkhand

#CoronaEffect: विधायक बिरंची नारायण रोज 5000 लोगों को करा रहे भोजन

Bokaro: विधायक बिरंजी नारायण बोकारो विधानसभा क्षेत्र में रोज ही 5000 जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं. बिरंची नारायण का कहना है कि उन्होंने #ModiAahar का वितरण जारी रखा है. रोज ही लगभग 5000 जरूरतमंद लोगों के लिए #ModiAahar का वितरण हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- जानिए झारखंड के किस जिले के कितने लोग गये थे निजामुद्दीन

इन इलाकों में कराया जा रहा भोजन

भोजन का वितरण पिन्ड्राजोरा प्रखंड काशी झरिया मोड़, बेलडीह ,चास मुफस्सिल मंडल ,रामडीह मोड,चास दक्षिणी बंसीडीह, तारानगर, पटेल नगर, बोकारो नगर सेक्टर-4 थाना के पास झोपड़ी, कोपरेटिव मंडल 12 मोड़ झोपड़ी, चास उत्तरी पुराना चास बाउरी टोला, बालीडीह मंडल छुर छुरिया मोहल्ला, टेम्पल कॉलोनी, माराफारी मंडल झोपड़ी कॉलोनी, हारल मंडल सैक्टर 8 झोपड़ी, सैक्टर 9 नेपाली पड़ा, पटेल चौक,कुम्हार चौक आदी क्षेत्रों में किया गया.

इसे भी पढ़ें- #Dhanbad सदर अस्पताल का हाल : आइसोलेशन वार्ड की चादरें गंदी, पेयजल की भी व्यवस्था नहीं

लॉकडाउन में जारी रहेगा यह प्रयास

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमारा यह प्रयास जारी रहेगा. भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकताओं दारा सभी मंडल में #ModiAahar की व्यवस्था करायी जा रही है.

कोरोना के विरुद्ध चल रहे जंग में हम सब मिलकर प्रयास करें कि कोई भूखा नहीं रहे. किसी को भूखे पेट सोना नहीं पड़े. कोरोना के विरुद्ध जंग में हम हमेशा आपके साथ हैं. हम सबका एक ही लक्ष्य है…कोरोना को हराना है.

इसे भी पढ़ें- निजी लोगों की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड हटेंगे: DGP एमवी राव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button