DhanbadJharkhand

#Dhanbad सदर अस्पताल का हाल : आइसोलेशन वार्ड की चादरें गंदी, पेयजल की भी व्यवस्था नहीं

Dhanbad : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण और संदिग्धों की जांच को लेकर धनबाद की सदर अस्पताल पूरी तरह व्यवस्था विहीन दिखी.

धनबाद विधायक और एसडीएम राज महेश्वरम ने नवनिर्मित सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का औचक निरीक्षण किया. जहां चादरें गंदी थी. पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी.

साफ सफाई की कमी दिख रही थी और संदिग्ध मरीज बेरोकटोक जहां-तहां घूम रहे थे. इस व्यवस्था को देखकर प्रशासनिक पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि ने असंतोष जताया.

इसे भी पढ़ें : #CoronaAlert : रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना का मरीज मिलने के बाद पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लगा कर्फ्यू

सिविल सर्जन को दिया गया है खामियां दुरुस्त करने का निर्देश : एसडीएम

एक ओर कोरोना जैसी महामारी से संघर्ष के लिए आम नागरिकों ने अपने को घरों में कैद कर लिया है. वहीं धनबाद में सदर अस्पताल कागजी खानापूर्ति कर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं.

आइसोलेशन वार्ड जैसे वार्डों को भी मजाक बनाकर रखा गया है. निरीक्षण के बाद धनबाद एसडीएम राज महेश्वरम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पायी गयी खामियों के बाबत सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : #Corona: डीसी ने की अपील, 16 मार्च को राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच से रांची आने वाले अपनी जानकारी दें

विधायक ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर जताया असंतोष

दूसरी ओर विधायक राज सिन्हा ने सदर अस्पताल में व्यवस्था को लेकर काफी असंतोष जताया. वहीं सिविल सर्जन गोपाल दास ने बताया कि पानी के लिए आरओ, कुक जैसी बुनियादी व्यवस्था की जा रही है.

यहां पर सवाल उठना लाजिमी है कि कोयलांचल जैसे स्थान पर 15 दिनों के बाद भी राज्य सरकार के अधीन सदर अस्पताल में संदिग्धों की जांच और इलाज करने के लिए व्यवस्था नहीं हो पायी तो इसकी क्या गारंटी है कि आने वाले समय में ऐसी लापरवाही यहां देखने को नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : अब ऑनलाइन घर बैठे कराइये कोरोना की जांच, 24-48 घंटे में रिजल्ट, 4500 रुपये खर्च होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button