JharkhandRanchi

नेपाल से लौटा कोरोना संदिग्ध झारखंड पुलिस का जवान रिम्स में भर्ती, साथ रह रहे 15 जवान क्वारेंटाइन में रखे गये

Ranchi :  पूरे देश में कोरोना वायरस को देखते हुए लॉक डाउन घोषित किया गया है. इसी दौरान झारखंड पुलिस मुख्यालय में नेपाल से आये जवान को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. पीड़ित जवान काउंटर इंसर्जेंसी एंड एंटी टेररिस्ट स्कूल में पदस्थापित हैं.

जवान को कोरोना संदिग्ध पाये जाने के बाद जवानों के बीच सनसनी फैल गई. जिसके बाद संदिग्ध पीड़ित जवान के साथ बैरक में रह रहे 15 जवानों को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः चाईबासा: बैंक ऑफ इंडिया के सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

खांसी व बुखार की समस्या थी

मिली जानकारी के अनुसार जवान नेपाल से 18 मार्च को रांची आया था. उसके बाद जवान ने पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया था. वह पुलिस मुख्यालय के ही बैरक में रहता था, जहां उसके 15 अन्य साथी भी रहते हैं.

छुट्टी से आने के बाद से ही उसे सर्दी-खांसी व बुखार की समस्या थी. जिसे देखते हुए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उसे बुखार भी आता था. खांसी की भी शिकायत थी.

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड और स्कॉलरशिप के लिए जारी सूची पर उठे सवाल

जवान के साथ बैरक में रह रहे 15 अन्य जवानों को किया गया क्वॉरेंटाइन

कोरोना का संदेह होने के आधार पर रिम्स में भर्ती कराये गये जवान के साथ बैरक में रह रहे 15 अन्य जवानों को एहतियात के तौर पर क्वॉरेंटाइन किया गया है. जबकि कोरोना संदिग्ध जवान की गहनता  से जांच चल रही है.

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की जवान में कोरोना का नेगेटिव है या पॉजिटिव.

इसे भी पढ़ेंः सत्ता में बने रहने के लिए कोरोना का इस्तेमाल और पोस्ट कोविड-19 भारत की तस्वीर, दोनों अलग डर पैदा करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button