Corona_UpdatesRanchi

#Fightagainstcorona : कोरोना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन कर रहे लोगों को फोन, बता रहे कैसे बचें इस महामारी से

CM JHARKHAND के फोन नंबर 011725247747 से किया जा रहा फोन

Ranchi  :  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए राज्य के मुखिया हर स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक पर लगातार सक्रिय होने के साथ वे राजधानी स्थित रिम्स हॉस्पिटल का भी लगातर निरीक्षण कर रहे है. इसके बावजूद 21 दिनों के लॉकडाउन का लोग सख्ती से पालन करते नहीं दिख रहे हैं.

ऐसे में राज्य को लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचने और आवश्यक उपाय उठाने के लिए सीएम फोन का सहारा ले रहे हैं. सीएम सोरेन CM JHARKHAND के फोन नंबर 011725247747 द्वारा राज्य के लोगों को फोन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें –  सावधानी :  नेपाल से लौटा कोरोना संदिग्ध जवान रिम्स में भर्ती, साथ रह रहे 15 जवान क्वारेंटाइन में रखे गये

सीएम कह रहे, ’कोरोना से डरे नहीं, सावधान रहें’

लोगों को फोन कर सीएम कह रहे हैं कि जोहार साथियों. उनकी राज्य के सभी लोगों से अपील है कि वे वैश्विक संकट कोरोना से घबरायें नहीं. वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. सीएम ने कहा है कि कोरोना को हराया जा सकता है.

इस महामारी को फैलाने वाले वायरस को जानकर ही इससे बचा जा सकता है. एक व्यक्ति की सजगता ही सुरक्षा का कवच तैयार करेगी. यह समय है कि जब हम अपने और दूसरे के स्वास्थ्य की परवाह करें. ऐसा करने की आदत डाले. सीएम ने कहा कि कोरोना से डरे नहीं, सावधान रहें.

इसे भी पढ़ेें – खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड और स्कॉलरशिप के लिए जारी सूची पर उठे सवाल

 

लॉकडाउन का पालन करने का सीएम लगातार कर रहे अपील

इससे पहले भी मुख्यमंत्री लगातार राज्य के लोगों से 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते रहे हैं. 25 मार्च को लगे इस लॉकडाउन के बाद लगातर कह रहे हैं कि भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का रूप लेती जा रही है.

भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले आ रहे हैं. जहां तक झारखंड की बात है, यहां अभी तक कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है. जरूरी है कि ऐसी स्थिति बनी रहे. इसके लिए जरूरी है कि लोगों को लॉकडाउन का पालन करें. फिर भी कई इलाकों से सीएम को लॉकडाउन का निर्देश नहीं मानने की बात आते रही है. जिसके बाद सीएम ने व्यक्ति से सभी फोन करने का काम शुरू किया है.

इसे भी पढ़ें –21 दिनों के #Lockdown को आगे बढ़ाने से केंद्र का इनकार, कहा- ऐसी बात का नहीं कोई आधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button