
Palamu: पलामू जिले में बरसात का सीजन शुरू होते ही करंट लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. पिछले 48 घंटे के दौरान करंट लगने की दो घटनाएं सामने आ चुकी है. दोनों घटनाओं में दो युवकों की मौत हो चुकी है. पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई, जबकि दूसरी घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र से सामने आई है.
जानकारी के अनुसार शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार गांव निवासी 45 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी उपेंद्र प्रजापति की घर की छत पर करंट लगने से मौत हो गई थी. वही रविवार को बिलजी करंट की चपेट में मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव का एक नवयुवक आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : देवघर : ऑटो-कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
मृतक अवध किशोर यादव का 21 वर्षीय छोटा बेटा धर्मेंद्र कुमार यादव है. धर्मेंद्र अपने मकान के निर्माण कार्य की देख रेख में लगा था. बन रहे घर में ही लोहे का छड़ रखा हुआ था. सुबह करीब साढ़े आठ बजे छड़ को एक जगह से हटाकर वह दूसरे जगह रख रहा था. इसी दौरान मकान में पानी पटाने के लिए दिए गए बिजली कनेक्शन के तार से छड़ का सम्पर्क हो गया और उसे करंट लग गया.
इसे भी पढ़ें :शिवसेना- कांग्रेस में दरार, उद्धव बोले- कोई अकेले लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
जिस वक्त यह घटना हुई वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. कुछ देर बाद जब घर के सदस्य पहुंचे तो धर्मेंद्र को गिरा पड़ा पाया. आनन-फानन में उसे मेदिनीन राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.




