ChaibasaCrime News

चाईबासा: बैंक ऑफ इंडिया के सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Chaibasa: जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की डलईकेला शाखा के सुरक्षा गार्ड लम्बोरा गुदुआ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की है. सुरक्षा गार्ड लम्बोरा गुदुआ ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मार ली. मौके पर ही लम्बोरा की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – सत्ता में बने रहने के लिए कोरोना का इस्तेमाल और पोस्ट कोविड-19 भारत की तस्वीर, दोनों अलग डर पैदा करते हैं

बैंक के स्टोर रूम में मारी खुद को गोली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात लम्बोरा गुदुआ हर दिन की तरह ड्यूटी पर आया था. इसी दौरान को बैंक के स्टोर रूम में खुद के सर्विस राइफल से गोली मार ली. उसकी मौके पर मौत हो गयी. जिसके बाद बैंक के अधिकारियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – देश में है लॉकडाउन और रांची प्रशासन ने मंत्री आलमगीर आलम के कहने पर बसों को दी दूसरे जिले में जाने की अनुमति

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की पुष्टि करते हुए चक्रधरपुर एसडीपीओ ने बताया कि गार्ड ने खुद को गोली मार ली. और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि गार्ड ने किस वजह से खुद को गोली मारी, अब तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. और छानबीन के बाद ही मौत के पीछे की सही वजह का पता चल पायेगा.

इसे भी पढ़ें –#Bihar में #Corona के बढ़ते मरीज को लेकर गोड्डा पुलिस ने अपनी सीमाएं की सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button