
Ranchi : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए देशभर में सरकार और प्रशासन हर ओर अलर्ट है. लॉकडाउन में लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है. सबसे बड़ी समस्या उनके लिए है, जो लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं.
वे देश में अचानक हुए लॉकडाउन के बाद अपने घर पहुंचने के लिए परेशान दिख रहे हैं. कई मजदूर तो अपने परिवार के साथ पैदल ही चल पड़े हैं अपने घर के लिए. जो देखकर किसी का भी मन विचलित हो जाये.
दिल्ली-एनसीआर में फँसे झारखण्डी भाई-बहन दिए गए झारखण्ड भवन के संपर्क नंबर पर अपनी जानकारी साझा कर भी आप मदद पा सकते हैं।
झारखण्ड सरकार अन्य राज्यों में भी फँसे लोगों को सरकारी तंत्र और संगठन समूहों के माध्यम से शीघ्र मदद पहुँचाने हेतु कार्य कर रही है। pic.twitter.com/67NDrbAIUJ— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) March 28, 2020
लेकिन इस ओर सरकार ने भी ध्यान दिया है. झारखंड के रहने वाले लोगों के भी दूसरे राज्यों में फंसने की शिकायत मिल रही है. यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार इस पर नजर बनाये हुए हैं प्रवासी मजूदरों और लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
इस बीच राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में फंसे झारखंडियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यह नंबर है, 08826652716, 9810015104. यह हेल्पलाइन सेवा सरकार द्वारा 24*7 दी जा रही है. वहीं इस नंबर पर व्हाट्सएप सेवा भी उपलब्ध करायी गयी है.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdate: मजदूर परेशान हैं, मदद की दरकार है, पर झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का अता-पता नहीं
दिल्ली में फंसे लोगों के हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में फंसे ऐसे लोगों से कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में फंसे झारखंडी भाई-बहनों की समस्याएं हर दिन उनके समक्ष आ रही हैं. इसके लिए उन्होंने यह हेल्पलाइन नंबर की सेवा जारी की है. दोनों सेवा दिल्ली स्थित झारखंड भवन से संचालित है.
उपलब्ध कराये गये इन नंबरों से संपर्क नंबर पर पीड़ित लोग अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं. जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार तत्काल ही उनकी मदद करने की कोशिश करेगी. हेमंत ने कहा कि राज्य सरकार अन्य राज्यों में भी फंसे लोगों को सरकारी तंत्र और संगठन समूहों के माध्यम से शीघ्र मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें – UP में #Lockdown के दौरान पुलिस से मारपीट में 15 लोगों पर केस, घाटी में अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर पुलिसकर्मी बर्खास्त
मुख्यमंत्री से लगातार हो रही मदद की गुहार
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा अचानक लगाये गये लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में राज्य से बाहर काम के लिए को गये मजदूर, कर्मचारी पूरी तरह से मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की खबर दे रहे है.
ट्विटर द्वारा ऐसे लोग लगातार मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगा रहे हैं. राज्य सरकार ने पहले ही सभी राज्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. वहीं जिन जगहों पर लोग फंसे हैं, उनकी मदद के लिए संबंधित सरकार, उस जिले के डीसी से संपर्क साधा जा रहा है. सरकार का दावा है कि दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर भाईयों की मदद के लिए पूरी टीम 24 घंटे कार्य कर रही है. इसका रिजल्ट भी पॉजिटिव देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdate :राज्य में खुलेंगीं अंडा, मीट, मुर्गा, मछली और पशु आहार की दुकानें, पुलिस बरतेगी इन दुकानों के लिए ढील




