Corona_UpdatesJharkhandPalamu

#Lockdown21 के दौरान लग रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे लोग  

Palamu: लाॅकडाउन में जरूरी सामान खरीदने की जद्दोजहद है. इस बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, जो घातक साबित हो सकता है.

डब्लएचओ, सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि खरीददारी सहित अन्य समय सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना है, लेकिन मेदिनीनगर सहित पूरे जिले में लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं. कुछ समाजिक संगठन भी जरूरी सामान वितरण करने के समय इस नियम को पालन करना भूल जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #ReliefPackage: लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए नीतीश सरकार ने दिया 100 करोड़ का राहत पैकेज

बाजारों में लग रही भीड़

गुरुवार को मेदिनीनगर के स्टेशन रोड और मुख्य बाजार एरिया में लगने वाले सब्जी मार्केट में काफी भीड़ जुट गयी. इस दौरान वहां पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे. उन्होंने पहले लोगों को समझाया कि उचित दूरी बनाकर सब्जी की खरीदारी आराम से करें, लेकिन जब भीड़ ने इसका पालन नहीं किया तो पुलिस ने सख्ती दिखायी. हालांकि यह स्थिति कुछ ही देर तक रही बाद में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

अक्सर देखा जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सब्जी सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय ही नहीं किया जा रहा है. एक साथ आधा दर्जन से अधिक लोग भीड़ लगाकर खरीददारी के लिए एक ही जगह खड़े हो जा रहे हैं. इसमे सुधार करना जरूरी है.

सुबह 6 से 10 और शाम 3 से 7 बजे तक का समय प्रशासन ने जरूरी सामानखरीदने के लिए निर्धारित किया है, उस दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- #LockDown21 : खुदरा व्यापार संघ ने प्रशासन से की अपील- 5000 खुदरा दुकानों में सामान की आपूर्ति हो रही प्रभावित, प्रशासन करे पहल 

वाईजेके ने नहीं किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

इधर, कई समाजिक संगठनों ने गरीब और जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान पहुंचाने का निर्णय लिया है, लेकिन उनके द्वारा भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है.

बुधवार देर शाम युवा जागृति केंद्र द्वारा मेदिनीनगर के कुष्ठ कॉलोनी में खाद्य सामग्रियों के पैकेट का वितरण किया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते कोई सदस्य नजर नहीं आये. एक साथ आठ से दस सदस्य एक जगह खड़े होकर सामान बांट रहे थे.

आपदा की स्थिति में ऐसे प्रयास सराहनीय है, लेकिन कुछ गलतियों से कोरोना वायरस को बल मिले, ऐसा नहीं होना चाहिए. इस दौरान चावल, दाल, आलू एवं नमक इत्यादि के पैकेट का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें- मुंबई के भिवंडी इंडस्ट्रियल एरिया में फंसे हैं झारखंड के 500 मजदूर, लौटने के लिए सीएम से लगायी गुहार

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.

इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button