DhanbadJharkhand

धनबाद नगर निगम के वार्ड 43 का हाल : 5 वर्षों में नहीं हुआ विकास, साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं हुई दुरुस्त

Anil pandey

Dhanbad : नगर निगम के वार्ड 43 के लगभग सभी मुहल्लों की स्थिति एक जैसी है. इस वार्ड में नगर निगम के विकास के दावों की पोल खुल जाती है. वार्ड में न तो विकास का काम हुआ और न ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया. फलस्वरूप वार्ड 43 के सभी मुहल्लों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं.

सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार आसानी से देखा जा सकता है. वार्ड 43 का हाल जानने के क्रम में हमने वार्ड 43 के धर्मशाला रोड,  ऊपर कुल्ही, नीचे कुल्ही, ऊपर बनियाहिर,  नीचे बनियाहिर, धोबी कुल्ही, पोद्दार पाड़ा के लोगों से बात की और इस वार्ड की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ेंः #NirbhayaCase: कोर्ट ने मुकेश की एक और याचिका को किया खारिज, 20 मार्च को ही होगी फांसी

सड़क पर भर जाता है नाले का पानी, होती रहती है दुर्घटनाएं

वार्ड में फैली गंदगी.

पहले हम बात करते हैं झरिया धर्मशाला रोड की. यहां सड़क के दोनों किनारे बड़े नाले बने हुए हैं. जिसकी नियमित सफाई होनी चाहिए थी लेकिन निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं होने से नाला जाम रहता है और बारिश होने पर मुख्य सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है.

बारिश होने की स्थिति में सड़क पर दो से तीन फिट पानी जम जाता है. लोगों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी होती है. सड़क पर पानी जम जाने के कारण अक्सर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं. धर्मशाला रोड में दुकान करने वाले आरिफ बताते हैं कि जल जमाव का आलम यह है कि नाले का पानी दुकानों में घुस जाता है.

इतना ही नहीं, नाले का पानी मंदिर में भी प्रवेश कर जाता है कि लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की जाती है. वे कहते हैं कि वार्ड पार्षद सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं. साथ ही सफाई के प्रति लोगों में भी जागरूकता की कमी है.

#Corona का खौफ: छह दिनों में साढ़े 4 हजार रेल यात्रियों ने कैंसिल कराये अपने टिकट

असुरक्षित हैं नालियां, बच्चों के गिरने की बनी रहती है आशंका

अब हम बात करने हैं ऊपर कुल्ही , नीचे कुल्ही और धोबी कुल्ही की. इन मुहल्लों की सड़कें संकीर्ण हैं. इन मुहल्लों में कई नालियां और कई गलियां हैं लेकिन सभी में गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है. स्थानीय महिला रुकसाना खातून व अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड पार्ष आयशा बानो ने इन पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया.

उन्होंने बताया कि इन मुहल्लों की नालियां काफी असुरक्षित हैं जिसमें बच्चों के गिर जाने की आशंका बनी रहती है. साफ-सफाई पर तो बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया गया.

सिर्फ आश्वासन देने का काम करती हैं वार्ड पार्षद

पोद्दार पाड़ा  और, चार नंबर बनियाहिर और ऊपर बनियाहिर के लोग भी वार्ड  43 के पार्षद आयशा बानो से काफी नाराज दिखे. स्थानीय महिला शर्मिला देवी और रामचंद्र पासवान का कहना है कि इन मुहल्लों में कभी भी सफाई नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि नाली भरी हुई है. सड़क टूटी हुई है. जबकि पार्षद से हमलोग कई बार सफाई को लेकर और सड़क नाले के निर्माण को लेकर बोल चुके हैं लेकिन वे सिर्फ आश्वासन देकर काम चला लेते हैं. इन पांच सालों में उन्होंने सिर्फ आश्वासन देने का ही काम किया है.

कम हैं सफाई कर्मी : वार्ड पार्षद

वहीं वार्ड 43  की पार्षद आयशा बानो कहती हैं कि हम शिकायत मिलने पर सफाई कर्मी भेजकर सफाई करवाते हैं. इतना बड़े वार्ड में मात्र 15 सफाई कर्मी हैं. जिससे प्रतिदिन एक ही मुहल्ले में सफाई नहीं करवा सकते. उन्होंने कहा कि विकास के कई काम हुए हैं. नाले का निर्माण कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः जनगणना प्रपत्र में अन्य धर्म कॉलम हटाने का विरोध, मंत्री का आश्वसन- सरना धर्म कोड के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button