
New Delhi: निर्भया गैंगरेप और हत्या के चार दोषियों में से एक मुकेश सिंह ने मंगलवार को अपनी फांसी पर रोक लगाने की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है.
मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने सिंह की याचिका को खारिज कर दिया जिसमे दावा किया कि वह घटना के दिन दिल्ली में नहीं था.
याचिका में दावा किया गया कि सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और 17 दिसंबर 2012 को दिल्ली लाया गया और 16 दिसंबर को शहर में मौजूद नहीं था, जब अपराध हुआ.
सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि सिंह की याचिका निंदनीय है और निर्धारित फांसी में देरी की रणनीति है.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा के सदन कक्ष में लगा अशोक चक्र और सत्यमेव जयते असंवैधानिकः सरयू राय
20 मार्च को होनी है फांसी
निर्भया कांड के चार दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है. उसकी ओर से यह आवेदन वकील एमएल शर्मा ने किया था.
याचिका में दोषी ने कहा था कि वर्ष 16 दिसंबर, 2012 को हुए इस अपराध के दौरान वह शहर में मौजूद नहीं था. अपने बचाव में उसने दावा किया कि घटना के एक दिन बाद 17 दिसंबर, 2012 को उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया.
उसने दावा किया है कि वर्तमान में वह जिस तिहाड़ जेल में बंद है, वहां उसे यातनाएं दी गयीं. शर्मा ने दावा किया कि अभियोजन पक्ष ने जानबूझकर मुकेश को ‘झूठा फंसाने’ के लिए दस्तावेजी साक्ष्यों को छिपाया.
सरकारी वकील इरफान अहमद ने अदालत को कहा कि दोषी की ओर से किया गया आवेदन फांसी की सजा को टालने की रणनीति है.
इसे भी पढ़ें : #Corona का खौफ: छह दिनों में साढ़े 4 हजार रेल यात्रियों ने कैंसिल कराये अपने टिकट




