
Dhanbad: रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. पुतला दहन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है.
इसके बावजूद हेमंत सोरेन की सरकार उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि सीएम के इस रवैये से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.
इसे भी पढ़ेंःवैधानिक अड़चन दूर कर सरकार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने को तत्पर : हेमंत सोरेन
मनमाने ढंग से काम कर रही है हेमंत सरकार
मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है. जब भाजपा की ओर से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया है तो सरकार को उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने में क्या परेशानी आ रही है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की यह कार्यशैली मनमानीपूर्ण है. भाजपा इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.
इसे भी पढ़ेंःMP_Crisis: राजभवन में BJP विधायकों की परेड, फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवराज ने SC में दाखिल की याचिका
भाजपा जोरदार ढंग से करेगी आंदोलन
पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में संविधान की हत्या की जा रही है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस मनमाने रवैये का विरोध किया जायेगा.
साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देना होगा. अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और अपनी मांगों को लेकर जोरदार ढंग से आंदोलन करेगी.
इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad मारपीट मामले में न्यूज विंग की खबर पर सीएम ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई का दिया निर्देश




