
NewDelhi : कोरोना वायरस के खौफ से शेयर बाजार में कोहराम जारी है. कोरोना के खौफ के बीच बिकवाली का दबाव बरकरार है. दोपहर 2:30 बजे के आसपास सेंसेक्स बीते कारोबारी सेशन के मुकाबले 2653 अंकों की गिरावट के साथ 31450 के स्तर तक पहुंच गया था. वहीं निफ्टी 749 अंक की गिरावट के साथ 9,206.80 तक जा चुका है. उम्मीद है कि RBI आज शाम रेट कटौती का ऐलान करेगा, लेकिन बाजार का सेंटिमेंट सुधरता नहीं दिख रहा.
इसे भी पढ़ें : #Rahul_Gandhi ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, विल-फुल डिफॉल्टर को लेकर सरकार से पूछा, तो मिला लंबा भाषण
सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे जा रहे हैं
सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे जा रहे हैं. शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज भी 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला और देखते ही देखते गिरावट 1800 अंकों से ज्यादा की हो गयी. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर इंडेक्स 1844.86 अंकों की गिरावट के साथ 32,258.62 अंकों पर कारोबार करता देखा गया. इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे गये.
इसे भी पढ़ें : #MP_Crisis: कमलनाथ सरकार को राहत! नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट, विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित
US फेड रिजर्व ने जीरो किया रेट
कोरोना को देखते हुए अमेरिकी फेड रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट जीरो कर दिया है. इसका असर बाजारों पर देखा जा रहा है. दुनियाभर के शेयर बाजारों में कारोबार लाल निशान पर दिखाई दे रहा है. एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार में 7 पर्सेंट तक की गिरावट देखी गयी. यूएस स्टॉक्स फ्यूचर्क की बात करें तो यह 4 पर्सेंट से नीचे कारोबार करता देखा गया.
सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है उनमें इंडसइंड बैंक, एचडीेफसी, आईसीआईसीआई बैं और ऐक्सिस बैंक प्रमुख हैं. वहीं निफ्टी पर जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, हिंडाल्को आदि गिरने वालों में टॉप पर हैं. वहीं रिवाइवल की खुशी में यस बैंक के शेयरों में 30 पर्सेंट तक की तेजी दिखी
सेंसेक्स टॉप 10 ने गंवाये 4.2 लाख करोड़
पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में कोरोना वायरस का कहर छाया रहा. दुनियाभर के शेयर बाजार इससे प्रभावित हुए. इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ाय यहां भी घबराए निवेशकों ने जमकर बिकवाली की. पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,22,393.44 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आयी. सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) रहीं.
इसे भी पढ़ें : MP_Crisis: राजभवन में BJP विधायकों की परेड, फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवराज ने SC में दाखिल की याचिका




