Bokaro

बेरमोः सड़क दुर्घटना में टीटीपीएस ललपनिया के इंजीनियर की मौत, तीन घायल

Bermo: बेरमो अनुमंडल के ललपनिया नया मोड़ मेन रोड पर खखंडा के पास सड़क दुर्घटना में टीटीपीएस के इंजीनियर की मौत हो गयी है. 26 वर्षीय इंजीनियर सुनील कुमार मुर्मू ललपनिया पावर प्लांट में कार्यरत थे और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

जबकि दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं. सभी घायलों का इलाज ललपनिया हॉस्पिटल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है. घटना अहले सुबह तीन बजे की है.

इसे भी पढ़ेंःअब कांग्रेस ने लखनऊ में CM योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का पोस्टर लगाकर पूछा, इन दंगाईयों से वसूली कब?

दोस्त की शादी से लौट रहे थे सभी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ललपनिया निवासी भाजपा बोकारो जिला एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनीराम मांझी के पुत्र और टीटीपीएस ललपनिया के इंजीनियर 26 वर्षीय सुनील कुमार मुर्मू अपने तीन दोस्तों कमलेश प्रजापति, सुभाष महतो तथा छोटेलाल के साथ अपने एक दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने बलसगरा गये थे.

सड़क दुर्घटना में टीटीपीएस इंजीनियर सुनील मुर्मू की मौत (फाइल फोटो)

वापसी के क्रम में ललपनिया नया मोड़ मेन रोड पर खंखडा के पास स्कॉर्पियो असंतुलित होकर सड़क किनारे मकान की दीवार से जोर से टक्करायी और पलट गयी. घटना में इंजीनियर सुनील कुमार मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी.

जबकि बाकी तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद पीछे से अपनी कार से आ रहे सुनील कुमार मुर्मू के भाई नरेंद्र कुमार मुर्मू ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया.

हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने इंजीनियर सुनील कुमार मुर्मू को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर टीटीपीएस के जीएम सह मुख्य अभियंता घनश्याम कुमार,मृतक के पिता धनीराम मांझी सहित काफी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंचे.

इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक के बाद अब दिल्ली में #CoronaVirus से दूसरी मौत, भारत में कुल 89 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button