
Bermo (Bokaro) : जिले के बेरमो थाना क्षेत्र भेड़मुक्का बस्ती में रुपयों के लिए एक बेटे ने अपनी मां को चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. सोमवार को सौतेले बेटे हबीब अंसारी ने जमीन के पैसे के लिए मां मतीजा खातून को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घायल महिला को फुसरो ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो रेफर कर दिया गया. आरोपी बेटे को बेरमो पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःबहुचर्चित MLA अशोक सिंह हत्याकांड में प्रभुनाथ को होगी जेल या मिलेगी राहत, 3 मार्च को आयेगा फैसला
क्या है मामला
बताया जा रहा है कि मतीजा खातून घर में झाड़ू लगा रही थी. उसका पति जमीर दूसरे कमरे में था. तभी उसका सौतेला बेटा हबीब अंसारी आया. हबीब ने सौतेली मां पर चाकू से हमला कर दिया. खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर गयी.
चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहे पूर्व पार्षद जसीम रजा व आसपास के लोग घर में घुसे. तबतक हबीब ने चाकु से मारकर मतीजा को गंभीर रुप से घायल कर दिया था. उसके बावजूद भी हबीब चाकू से वार कर ही रहा था. पड़ोस के लोगों ने हबीब को पकड़ कर बेरमो पुलिस को सौंप दिया. लोगों ने हबीब को पकड़कर बेरमो पुलिस के हवाले कर दिया. घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.
पैसा नहीं मिलने पर दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, हबीब ने पुलिस को बताया कि उसके दो भाई हैं. सभी परिवार के साथ सुरही में अलग-अलग रहते हैं. पिता जमीर मियां ने वहां कुछ जमीन खरीदकर तीनों भाइयों को दी थी.
दोनों बड़े भाइयों को कुछ पैसे भी दिये. हबीब ने कहा कि पिता ने उसे पैसे नहीं दिये. उसने बताया कि फुसरो के पटेलनगर की जमीन बेची गयी,तो उसने अपना हिस्सा मांगा. और पैसा नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया.




