JharkhandMain SliderRanchi

#IAS विनय चौबे बने नगर विकास सचिव, सुनील बर्णवाल को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया

Ranchi: हेमंत सरकार ने शुक्रवार को दो प्रतीक्षारत आइएएस अधिकारियों का पदस्थापन किया. विनय कुमार चौबे को सचिव नगर विकास विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दो प्रतीक्षारत पदाधिकारियों को अलग-अलग विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि एक का विभाग बदला गया है तथा एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi में आठ लेन के सिंथेटिक ट्रैक के लिए खर्च हुआ 7.27 करोड़, चंदनकियारी में छह लेन के लिए 11 करोड़!

अजय कुमार सिंह को कार्मिक, प्रशासिनक सुधार तथा राजभाषा विभाग भेजा गया

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के प्रधान सचिव पद पर भेजा गया है.

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के सचिव प्रशांत कुमार को परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची की भी जवाबदेही दी गयी है.

पदस्थापन की आस में बैठे सुनील कुमार बर्णवाल को अपर सदस्य, राजस्व पर्षद के पद पर भेजा गया है. इसी तरह रामलखन गुप्ता को योजना सह वित विभाग के विशेष सचिव के पद पर योगदान देने को कहा गया है.

गौरतलब है कि सुनील कुमार बर्णवाल पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव के पद पर रहे थे. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे लगभग दो महीने से प्रतीक्षारत थे. राम लखन गुप्ता निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व उठा रहे थे.

इसे भी पढ़ें – पुलवामा के शहीद विजय सोरेंग को रघुवर ने ठगा, CCL-BCCL फैमली मैटर की वजह से नहीं कर पा रही मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button