
Ranchi: प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को कई विभागों की समीक्षा बैठक हुई. परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट किसी के गले की फांस न बने इसका ध्यान रखा जायेगा.
इसको लेकर सरकार के स्तर पर 14 फरवरी को बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में परिवहन से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा की जायेगी. परिवहन मंत्री ने रजिस्टर्ड ऑटो और चलनेवाले ऑटो की संख्या की भी चर्चा की.
उन्होंने कहा कि यह हैरत करनेवाला है कि रांची में सिर्फ 2335 ऑटो ही रजिस्टर्ड हैं, जबकि अभी रांची में 18 से 20 हजार ऑटो चलते हैं.
इसे भी पढ़ें – IAS राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विनय चौबे का सीएम का प्रधान सचिव बनने का रास्ता साफ
ग्रामीण क्षेत्रों में बस कनेक्टिविटी बढ़े इस पर सरकार करेगी काम
कल्याण विभाग और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद में मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री मौजूद रहे. परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की शहर से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नयी योजना शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि राज्य में कई ईलाकों के ग्रामीणों को लंबी दूरी तक पैदल चलनी पड़ती है. काफी दूर पैदल आने के बाद यातायात की सुविधा मिल पाती है. इन ईलाकों में बस की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार काम करेगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गयी है.
इसे भी पढ़ें – योगेंद्र साव और रघुवर दास के करीबी राजू साव सहित चार लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
एकलव्य विद्यालय बनेंगे मॉडल
कल्याण विभाग की समीक्षा में एकलव्य विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की बात कही. चंपई सोरेन ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर की जायेंगी. कल्याण विभाग के हॉस्टल की कमियों को दूर किया जायेगा.
हॉस्टल के छात्र सिर्फ पढ़ाई और खेल पर ध्यान दें इसका भी ख्याल रखा जायेगा. छात्रों को अपने खाने के लिए किचन में काम न करना पड़े विभाग इसका विशेष ख्याल रखेगा.
इसे भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फटकार के बाद बोकारो थर्मल कार्मेल स्कूल ने दो छात्रों को परीक्षा में शामिल किया



