NEWS

धनबाद: बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में डर, बंद घरों को निशाना बना रहे चोर

Dhanbad: अपराधी धनबाद पुलिस से खौफ नहीं खा रहे हैं. धनबाद में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं और चोर एक के बाद एक घटना का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है.

पिछले दो महीने के अंदर पूरे जिले में चोरी की घटनाओं को देखा जाये तो पता चलेगा कि दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं को अपराधियों ने अंजाम दे दिया है. इसमें एक-दो मामलों को छोड़कर सभी मामलों में पुलिस लाचार दिखती है. क्योंकि अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

इसे भी पढ़ें- जामाडोबा के वार्ड 41 में लग गया है कचरे का ढेर, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है सफाई

बंद घर को बना रहे निशाना

चोर ज्यादातर वैसे घरों को अपना निशाना बना रहे हैं जो बंद रहते हैं. घर के मालिक जहां दो-चार दिनों के लिए बाहर निकलते हैं वैसे ही अपराधी चोरी की घटना का अंजाम दे देते हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है अपराधियों को घर बंद रहने की खबर कैसे हो जाती है.

हाल के दिनों में चोरों ने वैसे घरों को अपना निशाना बनाया है जो बंद थे. लगभग प्रत्येक चोरी की घटनाओं में लोकल लिंक जरूर रहता है. पुलिस उसी लोकल लिंक की तलाश नहीं कर पाती है. वहीं लोकल लिंक बाहर के अपराधियों को घर खाली होने की सूचना देता है. उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दे दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें- #GST_Compensation : केंद्र सरकार राज्यों के लिए जल्द 35,000 करोड़ रुपये जारी करेगी

गिरफ्तारी नहीं होने से अपराधियों के मंसूबे बुलंद

धनबाद में चोरी, लूट व डकैती के साथ-साथ चेन छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनके मंसूबे बुलंद हो गये हैं. घटना के बाद पुलिस अपना हाथ पांव तो जरूर चलाती है लेकिन अधिकतर मामलों में उसे सफलता नहीं मिलती है.

हालांकि हाल के दिनों में पुलिस चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार भी किया है.

इसे भी पढ़ें- तेजी से गर्म हो रहा #Antarctic, 100 साल में समुद्र का जलस्तर तीन मीटर बढ़ेगा. विश्व के कई शहर डूबेंगे

हाल के महीनों में हुई चोरी और लूट कि घटनाएं

7 फरवरी, 2020: सरायढेला थाना के सामने अपराधियों ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाया. बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल से सेवानिवृत्त चंचला दास से बाइक सवार अपराधियों ने 85 हजार रुपये लूट लिए थे.

4 फरवरी, 2020: धनबाद के जोडापोखर थाना क्षेत्र के रेलवे ग‌र्ल्स हाई स्कूल के पास रहनेवाले  कैलाश अग्रवाल के घर में चोरी हुई थी. चोरों ने चार लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली थी.

1 फरवरी, 2020: धनबाद के झरिया के ऊपर राजबाड़ी रोड राजमहल के पास राजपरिवार की कुल देवी नीलकंठ मंदिर में देर रात चोरों ने प्रतिमा से चांदी की एक आंख चोरी कर ली थी.

11 जनवरी, 2020: रांची में पदस्थापित आइजी नवीन सिंह के सरायढेला थाना क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी स्थित घर को निशाना बनाया गया था. चोरों ने वहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

10 जनवरी, 2020: धनबाद तेतुलमारी थाना क्षेत्र के जीरो सिम कॉलोनी में अपराधियों ने कोयलाकर्मी रवींद्र कुमार के बंद आवास में चोरी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button