
Koderma: रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची के साथ रविवार को दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा है कि रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे सिग्नल विभाग के कर्मचारी बबलू कर्मकार पर रेलवे कॉलोनी में ही रहने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : स्कूल में बम विस्फोट मामला, पूर्व पत्नी को मारने के लिए लगाया था हैंड ग्रेनेड बम
आपत्तिजनक स्थिति में बाथरूम में बंद मिली बच्ची
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां भी रेलवे की कर्मचारी है.रविवार सुबह से बच्ची लापता थी. काफी खोजबीन के बाद जब उसकी बच्ची नहीं मिली तो उसके पड़ोस के क्वार्टर में रहने वाली महिलाओं ने बबलू कर्मकार के क्वार्टर से बच्ची की आवाज आने की बात कही.
इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद क्वार्टर का दरवाजा खुलवाया गया. यहां नाबालिग बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में बाथरूम में बंद मिली. आरोपी बबलू कर्मकार भी उसी क्वार्टर में था.
इसे भी पढ़ें : रामेश्वर उरांव के सांसद रहते शुरू हुआ अस्पताल का निर्माण अब भी अधूरा, सीएम ने दिये जांच के निर्देश
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गयी है और आरोपी के क्वार्टर में जांच कर रही है. आरोपी बबलू कर्मकार व बच्ची के कपड़ों के सैंपल पुलिस एकत्र कर जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.
घटनास्थल की जांच के बाद पीड़ित नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. प्रथमदृष्टया मामले को दुष्कर्म का माना गया है.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार #SAIL में भी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, 1000 करोड़ जुटाने की कवायद




