Crime NewsJharkhandRamgarh

रामगढ़ : अवैध कोयला लदे दो ट्रक पुलिस ने किये जब्त,  ट्रक चालक जेल भेजे गये

Ramgarh :  रामगढ़ पुलिस ने अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात अवैध कोयला लदा ट्रक नंबर jh 02s 6266 और ट्रक नंबर jh 02 R 4650 जव्त किया. मांडू थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों ट्रकों पर अवैध रूप से चोरी का कोयला लोड कर डेहरी मंडी ले जाया जा रहा है.  सूचना के आधार पर मांडू थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम एनएच 33 पर पहुंची और कुजू की ओर से आ रहे ट्रकों की जांच  शुरू की. इसी दौरान दोनों ट्रक जब्त किये गये.

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी कहते थे आखिरी सांस तक भाजपा से लड़ेंगे, उनका भाजपा में जाना झारखंडवासियों के साथ धोखा : सबा अहमद

पुलिस को देखते ही चालकों ने  ट्रक लेकर भागने की कोशिश की

पुलिस के द्वारा जब एनएच-33 पर कुज्जू की ओर से आने वाले ट्रकों की जांच प्रारंभ की,  तो जांच के क्रम में jh 02s 6266 और jh 02 R 4650 नंबर के दो ट्रकों को पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की, तो दोनों ट्रक चालक  ट्रक लेकर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर मांडू ब्लॉक गेट के पास रात्रि के करीब 11 बजे दोनों ट्रकों को रोका. जांच के क्रम में पाया गया कि दोनों ट्रकों पर कोयला लदा हुआ है. ट्रक चालकों ने बताया कि दोनों ट्रक हजारीबाग के सुरेश कॉलोनी के रहने वाले अभय सिंह के हैं. दोनों ट्रकों पर हजारीबाग उरीमारी के रहने वाले नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुज्जू ओपी क्षेत्र के करमा जंगल से चोरी का अवैध कोयला लोड कर डेहरी कोयला मंडी ले जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अमर बाउरी से पहले विधायक बिरंची नारायण के सरकारी आवास में जबरन घुसे थे जेएमएम कार्यकर्ता

वैध कागज नहीं दिखाने पर ट्रक कर लिये गये जब्त

पुलिस ने जब दोनों ट्रक चालकों से कोयले के वैध कागजात की मांग की, तो ट्रक चालकों ने किसी भी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक जब्त कर थाना ले आयी और ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस  ट्रक मालिक अभय सिंह और कोयला कारोबारी नागेन्द्र सिंह पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम रही सरकार : हेमंत सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button