
Kolkata : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित करने के बाद एहतियात बरतते हुए भारत की घरेलू उड़ान कंपनी इंडिगो ने कोलकाता से चीन के ग्वांगझू प्रांत के बीच उड़ान सेवा को फिलहाल स्थगित कर दी है. कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी. बताया गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कोलकाता से चीन जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट आयी है. वहीं चीन में स्थित एक अन्य एयरलाइन जो कोलकाता और कुनमिंग के बीच उड़ानें संचालित करती है, वह फिलहाल प्रतीक्षा नीति अपनाये हुए है.
इसे भी पढ़ें : #Rahul ने कहा, मोदी प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते… संसद में हमें बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही
यह अस्थायी व एहतियाती निर्णय है
कोलकाता के दमदम हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता से ग्वांगझू के बीच उड़ान भरने वाली कम लागत की इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान निलंबित करने का फैसला किया है. बताया गया है कि यह अस्थायी व एहतियाती निर्णय है. दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन की यात्रा से परहेज करने की नसीहत दी है. इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस कंपनियां भी एहतियातन कदम उठा रही है.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा में सांसदों के बीच धक्का-मुक्की, राहुल के डंडा वाले बयान पर जबरदस्त हंगामा




