JharkhandRanchi

योजनाओं की समीक्षा होने से राजधानी के विभिन्न वार्डों में प्रभावित हो सकती है 37.87 करोड़ की योजनाएं

Ranchi : सत्ता में आते ही हेमंत सरकार ने गैर जरूरी योजनाओं को बंद करने का संकेत दिया है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली है.

वित्तीय स्थिति को देखते हुए बड़ी योजनाओं को तत्काल स्थगित करने का निर्देश जल्द ही सरकार दे सकती है. इसमें राजधानी के कई वार्डों में विकास कामों के लिए जारी टेंडर पर भी असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें : क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी शौचालयों का भौतिक सत्यापन करें: मुख्य सचिव

नयी सरकार में यह विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के अधीन है

बता दें कि नगर विकास विभाग ने रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 37.87 करोड़ की कई योजनाओं का टेंडर निकाला था. नयी सरकार में यह विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के अधीन है. ऐसे में मुख्यमंत्री काम शुरू होने से पहले ऐसी योजनाओं का अध्ययन जरूर करेंगे. जानकारी जरूर लेंगे.

जानकारी मिलते ही निगम एक्टिव मोड में

वहीं मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने पहले ही कह दिया है कि फिलहाल बड़ी योजनाओं को नहीं लिया जाये. बताया जा रहा है कि यह जानकारी मिलते ही निगम एक्टिव मोड में आ गया है. जल्द ही निगम की इंजीनियरिंग शाखा से एक पत्र मुख्यमंत्री को भेज कर इन टेंडरों पर मंतव्य मांगा जायेगा.

इसे भी पढ़ें :  मानव विकास सूचकांक: देश में सबसे पिछड़े हैं आदिवासी व दलित, फिर भी केंद्रीय बजट में इनके लिए 3% ही बढ़ोतरी

वार्डों के लिए कुल 37.87 करोड़ रुपये का टेंडर निकला है

इस वर्ष जनवरी और फरवरी माह में राजधानी स्थित निगम के विभिन्न वार्डों के विकास काम और सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर निकाला गया था. इसमें वार्ड 1, 2, 4, 19, 26, 30, 39, 45 के लिए 14 जनवरी, वार्ड 09, 10, 19, 13, 14, 16, 17, 18 के लिए 22 जनवरी को टेंडर निकाला गया था. वहीं 7 फरवरी को वार्ड 04, 11, 19, 21, 25 सहित बिरसा मुंडा टर्मिनल के लिए टेंडर निकाला जाना था. इसी तरह स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के सौंदर्यीकरण का काम फेज II के लिए 1 फरवरी को टेंडर जारी किया गया है. निकाले गये उपरोक्त टेंडरों की कुल राशि 37,87,82,444 रुपये है.

बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का काम फेज II के लिए 1 फरवरी को टेंडर जारी किया गया

निम्न वार्डों की सड़क और नाली निर्माण के लिए 14 जनवरी को निकाला गया है 11,54,17,611 करोड़ का टेंडर

वार्ड 1 – कांके मेन रोड से सांसद महेश पोद्दार के घर तक – 1,01,29,800 रुपये

वार्ड 2 – एदलहातु शंकरपुरम और एलआईसी बोर्ड से बीएनपी सिंह घर तक – 1,91,27,300 रुपये

वार्ड 04 – बड़गाई स्थित फर्स्ट मार्क स्कूल से शमशान घाट तक – 2,38,47,000 रुपये

वार्ड 19 – बरियातू स्थित कमलनारायण अपार्टमेंट और गौतमबुद्घ मार्ग के पास सरकारी स्कूल तक – 45,45,200 रुपये

वार्ड 26 – हरमू हाउसिंग कॉलोनी में ओम शक्ति छठ घाट तक – 1,29,45,800 रुपये

वार्ड 30 – मुख्यमंत्री आवास के समीप स्थित पुलिस लाइन गेट से कांके मेन रोड तक – 68,90,200 रुपये

वार्ड 39 – टंकी साइड, हरसेर बस्ती सहित बस स्टैंड के किनारे – 2,12,20,011 रुपये

वार्ड 45 – डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक से ग्वाला टोली तक – 1,67,12,300 रुपये

निम्न वार्डों की सड़क और नाली निर्माण के लिए 22 जनवरी को निकला है 11,98,80,250 करोड़ का टेंडर

वार्ड 09 – ढेला टोली में 47,47,800 और शांति बिहार तिरली बस्ती में 49,83,950 रुपये

वार्ड 10 और 19 – ज्ञान रंजन चौक से धोबीघाट, मुर्गीफॉर्म रोड से गुलमोहर पार्क तक – 2,49,49,300 रुपये

वार्ड 13 – मकचुंद टोली और न्यू मकचुंद टोली में 2,23,66,200 रुपये

वार्ड 13 और 14 – बहुबाजार चौक से ऑक्सपोर्ड स्कूल तक – 2,49,79,400 रुपये

वार्ड 16 – पत्थलकुदवा चौक से डंगरा टोली तक – 1,71,08,800 रुपये

वार्ड 17 – मुक्ति शरण लेन तक – 99,93,800 रुपये

वार्ड 18 – मेन रोड लोहराकोचा में – 1,07,51,000 रुपये

निम्न वार्डों की सड़क और नाली निर्माण के लिए 7 फरवरी को निकाला जाना था 7,04,87,650 करोड़ का टेंडर

वार्ड 4 – बरियातू पुलिस स्टेशन के पास डॉक्टर कॉलोनी में – 99,99,800 रुपये

वार्ड 11 – नवीन मित्रा रोड से झानरंजन चौक तक – 1,60,29,550 रुपये

वार्ड 4 और 11 – लालजी हीरजी रोड से हनुमान मंदिर तक – 1,50,00,000 रुपये

वार्ड 21 – मसना निजाम नगर, मोती मस्जिद – 84,81,200 रुपये

वार्ड 25 – हरमू स्थित आजसू ऑफिस के पास से निगम पार्क तक – 1,26,06,200 रुपये

बिरसा मुंडा टर्मिनल में – 83,70,900 रुपये

राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के सौंदर्यीकरण के काम के लिए दूसरे फेज का टेंडर एक फरवरी को निकाला गया है. टेंडर राशि कुल 7,29,96,933 करोड़ रुपये की है. 

इसे भी पढ़ें : कोयला कंपनियों को रैयतों को हर हाल में देना होगा जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा : हेमंत सोरेन 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button