DhanbadJharkhand

ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर ऑटो स्टैंड के ठेकेदार ने सड़क जाम की

Dhanbad : सरकारी ऑटो स्टेंड के ठेकेदार ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए रेलवे स्टेशन के अंदर ऑटो के घुसने पर पाबंदी लगा दी. साथ ही ठेकेदार ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिससे धनबाद स्टेशन से  बाहर ऑटो की लंबी कतार लग गयी.

सरकारी ऑटो स्टेंड के ठेकेदार ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए रेलवे स्टेशन के अंदर ऑटो के घुसने पर पाबंदी लगा दी.

इसे भी पढ़ें : कोयला कंपनियों को रैयतों को हर हाल में देना होगा जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा : हेमंत सोरेन

जाम से ट्रैफिक  पुलिसजवानों के पसीने छूटे

जिस कारण सड़क की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने में लगे ट्रैफिक जवानों के पसीने छूटने लगे. ठेकेदार के अनुसार स्टेशन रोड में ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात धनबाद पुलिस के कर्मी प्रतिदिन ऑटो खड़ा करने के लिए 600  रुपये की मांग करते हैं.

नहीं देने पर स्टेंड के आसपास ऑटो को खड़ा करने नहीं दिया जाता है. कहा कि कई बार इसका विरोध किया गया, पर बात नहीं बनी, इसलिए आज स्टेशन रोड की सड़क को बाधित कर इसका विरोध किया गया.

इसे भी पढ़ें :#Dhanbad: सीएम से मिलने के लिए लगी फरियादियों की भीड़, कहा– पिछली सरकार में खाते रहे दर-दर की ठोकरें

पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन पर टूटा जाम

मामले की जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मिली तो वे जाम स्थल पर पहुंचे. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने सड़क जाम हटा दिया. करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा,  जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बता दें कि धनबाद स्टेशन के मुख्य द्वार पर हर दिन ऑटो की कतार देखने को मिलती है. बताया जाता है कि सड़क किनारे ऑटो की पार्किंग करने के कारण ट्रैफिक पुलिस इनसे हर दिन हजारों रुपये की वसूली करती है.

ठेकेदार के आरोप निराधार :  ट्रैफिक इंस्पेक्टर

ऑटो वाले से अवैध वसूली के लिए कई तरीके हैं. जितनी बार स्टेशन के बाहर सड़क पर अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टेंड पर ऑटो आते हैं, उन्हें दस रुपये देने होते हैं. ऑटो चालकों की मनमानी के कारण यहां हर दिन जाम की स्थति बनी रहती है. इस पूरे मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठेकेदार  द्वारा जो आरोप लगाये गये हैं, वह निराधार हैं. 

इसे भी पढ़ें : रिम्स को मिले 13 नये डॉक्टर, लंबे इंतजार के बाद किडनी के तीन स्पेशलिस्ट रिम्स में देंगे सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button