Sports

#Under19WorldCup में भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा, फाइनल में पहुंचा

Pochestra (South Africa): अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया.

साउथ अफ्रीका के सेनवेस पार्क मैदान पर हुए इस मुकाबले में ओपनर यशस्वी जायसवाल के शतक  और गेंदबाजों के दम पर यह जीत मिली. दिव्यांश सक्सेना ने भी नाबाद 59 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम लगातार तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची है. यशस्वी ने छक्के के साथ टीम इंडिया को जीत दिलायी और अपना शतक पूरा किया.

इसे भी पढ़ें : राज्य में स्पेशल टीचर के 643 पद में से 310 खाली, स्कूल भवन बन कर तैयार होने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति 

पाक को 172 पर समेटा

भारतीय गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान को 172 रनों पर समेट दिया. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना की नाबाद साझेदारी ने भारतीय टीम को आसानी से जीत दिला दी.

भारत ने सिर्फ 35.2 ओवर में ही 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. मुकाबले मे भारतीय टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हर मोर्चे पर आगे रही.

भारत की सधी हुई थी शुरुआत

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शुरुआत में सही लाइन और लेंथ पर बोलिंग की और बायें हाथ के सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी को खुलकर नहीं खेलने दिया.

हालांकि भारतीय जोड़ी मुश्किल में नजर नहीं आये लेकिन रन ज्यादा नहीं बने. भारतीय जोड़ी शॉट अच्छे लगा रही थी लेकिन गैप नहीं मिल पा रहे थे.

शुरुआती 10 ओवर में भारत का स्कोर 38 रन था। अब चूंकि भारतीय टीम पर रनगति को कोई दबाव नहीं था और इसने भारतीय जोड़ी को सेट होने का टाइम दिया.

इसे भी पढ़ें : क्या NIA अफसर टेरर फंडिंग के नाम पर कोल ट्रांसपोर्टरों को तंग कर रहे हैं!

सक्सेना की हाफ सेंचुरी

यशस्वी जायसवाल की शानदार फॉर्म जारी रही और उन्होंने टूर्नमेंट में पहला शतक लगाया. वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

इसके साथ ही दिव्यांश सक्सेना ने हाफ सेंचुरी जड़ी. इस जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और अंत में भारतीय टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

इसे भी पढ़ें : #Big_Tragedy : चार वर्षों से स्मार्टनेस तलाश रही है राज्य सरकार की सीएम स्मार्ट ग्राम योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button