JharkhandLateharPalamu

#Latehar : बालूमाथ और हेरहंज क्षेत्र में पुलिस ने 14 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की

Palamu/Latehar: तमाम कार्रवाई के बाद भी सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित इलाकों में अफीम की खेती धड़ल्ले से की जा रही है. पलामू औऱ लातेहार जिले के सीमावर्ती इलाको में भी इन दिनों अफीम की खेती की जा रही है.

ऐसी सूचना पर मंगलवार को की गयी कार्रवाई में एक दर्जन एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया.

लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित लेबड़ाही और हेरहंज थाना क्षेत्र के आसवे जंगल में 14 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने मंगलवार को नष्ट किया.

बालूमाथ के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक अभियान चलाकर इस पोस्ते की खेती को नष्ट किया है.

इसे भी पढ़ें : #Big_Tragedy : चार वर्षों से स्मार्टनेस तलाश रही है राज्य सरकार की सीएम स्मार्ट ग्राम योजना

गिरोह ने वन भूमि में लगायी थी अफीम

मालूम हो कि पोस्ते से अफीम तैयार करने को लेकर शामिल गिरोह ने वन भूमि के बड़े हिस्से पर फसल को लगाया था. जिस इलाके में पोस्ते की फसल लगी हुई थी, वह इलाका अतिनक्सल प्रभावित होने के साथ-साथ जंगलों से घिरा पड़ा है.

इस अभियान में बालूमाथ के पुलिस इंस्पेक्टर राजेश मण्डल, बालूमाथ के थाना प्रभारी सुभाष पासवान समेत जिला बल के जवान शामिल थे.

बालूमाथ के एसडीपीओ रणवीर सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल पर बख्सा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें : क्या NIA अफसर टेरर फंडिंग के नाम पर कोल ट्रांसपोर्टरों को तंग कर रहे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button