DhanbadJharkhand

#Dhanbad: सीएम से मिलने के लिए लगी फरियादियों की भीड़, कहा– पिछली सरकार में खाते रहे दर-दर की ठोकरें

Dhanbad : झामुमो के 48वें स्थापना दिवस पर धनबाद आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

सीएम से मिलने के लिए दोपहर से ही शहर के गोल्फ ग्राउंड और सर्किट हाउस में फरियादियों की भीड़ उमड़ने लगी.

फरियादियों में अधिकतर लोगों ने यह बताया कि पिछली सरकार में उन्होंने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खायी. जिला से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों से मुलाकात की.

बावजूद इसके उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम लोगों की समस्याओं को लेकर काफी सजग रहते हैं इसलिए अब उन्हें उम्मीद है कि इस सरकार में न्याय मिले.

इसे भी पढ़ें : राज्य में स्पेशल टीचर के 643 पद में से 310 खाली, स्कूल भवन बन कर तैयार होने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति 

पड़ोसी ने कार से कुचल दिया बेटे को, पुलिस ने नहीं की प्राथमिकी

टिकिया पाड़ा की रहने वाली नजमा खातून ने बताया कि 30 जून को उसके पांच साल के बेटे आबिद को मुहल्ले के ही जीसू नामक शाख्स ने कार से कुचल दिया था.

दो दिनों तक गंभीर स्थिति रहने के बाद उसकी मौत हो गयी थी. उस कार में उस परिवार के चार-पांच लोग बैठे थे. किसी ने उनके बच्चे को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया. मुहल्ले के अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया.

उन्होंने मामले की शिकायत धनसार थाना से की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. उन्होंने एसएपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों से मिलकर भी मामले की शिकायत की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई.

पीड़िता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : #Big_Tragedy : चार वर्षों से स्मार्टनेस तलाश रही है राज्य सरकार की सीएम स्मार्ट ग्राम योजना

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है पुलिस

सुदामडीह की सुनिता देवी, उषा देवी और पिंकी देवी ने बताया कि 18 अगस्त 2017 को धीरेन रवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

इस मामले में सुदामडीह थाने में शंकर रवानी, कुणाल रवानी, करन रवानी औरर बालिका देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

इसमें से एक आरोपी कुणाल रवानी को गोली मारकर भागने के दौरान गुस्साये लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.

इसमें उनके परिवार का दोष नहीं था लेकिन पुलिस ने उन लोगों पर झूठा मुकदमा कर परेशान करने की कोशिश की. जबकि धीरेन रवानी को गोली मारने का मुख्य आरोपी सहित अन्य लोग खुलआम घूम रहे हैं.

पुलिस उसे गिरफ्तार भी नहीं कर रही है. इन लोगों ने इस मामले में सिंदरी डीएसपी अजित कुमार सिन्हा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेसियों ने की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

वहीं सीएम से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल था.

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और धनबाद की चरमरायी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि धनबाद में ट्रैफिक की स्थिति बहुत खराब है और इसमें सुधार की जरूरत है. साथ ही उन्होंने सीएमपीएफ कार्यालय को कोलकाता नहीं शिफ्ट होने देने का भी अनुरोध किया.

कांग्रेसियों ने सीएम से मांग की कि एनआरसी झारखंड में किसी भी हाल में लागू नहीं हो. सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी मांगों पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : क्या NIA अफसर टेरर फंडिंग के नाम पर कोल ट्रांसपोर्टरों को तंग कर रहे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button