West Bengal

#Kolkata: रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में कई की संपत्ति कुर्क

Kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारों करोड़ रुपये के रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में संलिप्त लोगों की संपत्ति कुर्क की है.

जांच एजेंसी के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 70.11 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है. मनी लांड्रिंग की धाराओं के तहत दर्ज मामले में यह कार्रवाई हुई है.

इसे भी पढ़ें – #Kolkata: अब कोलकाता में भी कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले!

कई और संपत्तियों का चिह्नित किया गया है

बताया गया है कि अभी और भी कई संपत्तियों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें जल्द कुर्क किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि 28 हजार करोड़ रुपये के इस चिटफंड घोटाले में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से रुपये लिये थे.

इनमें निदेशकों के अलावा कुछ राजनीतिक लोग भी शामिल हैं. हालांकि एजेंसी के अधिकारियों ने किसी का नाम उजागर नहीं किया है.

उल्लेखनीय है कि इस चिटफंड कंपनी के मालिक गौतम कुंडू फिलहाल जेल में हैं. इस मामले में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कई नेता मंत्री भी फंसे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – शिक्षिका को बांध कर सड़क पर घसीटनेवाले तृणमूल नेता की गिरफ्तारी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button